• June 2, 2024 3:10 am

अगले 4 दिन और झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी, तपन

ByADMIN

Jun 11, 2022 ##bear, ##scorching heat
11 जून 2022 | मेरठ में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और तपन से राहत नहीं मिलने वाली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 10 दिनों से पारा 40 से 43 पर अटका है। आने वाले चार दिनों में तापमान इसी के आसपास रहेगा। 15 जून के बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।

42.1 डिग्री रहा शुक्रवार को पारा
शुक्रवार को मेरठ में तापमान 42.1 डिग्री

सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लोगों ने जगह-जगह शर्बत बांटकर राहगीरों को तपती गर्मी में ठंडक का अहसास कराया। इसके बावजूद शाम 5 बजे तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार को सुबह से ही तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। जो दोपहर होते होते 40 के पार हो जाएगा। शाम का तापमान दो से तीन डिग्री गिरकर 37 से 38 डिग्री तक पहुंच जाता है। लेकिन तपन और हवा न चलने के कारण लोगों का रात काटना भारी हो रहा है।

शुष्क मौसम में दिनभर तप रहा बदन
तेज धूप, लू के गर्म थपेड़े और भीषण गर्मी के कारण लोग कितना भी पानी पियें शरीर में ठंडक का अहसास नहीं हो रहा। बच्चों से लेकर बड़ों का बदन गर्मी से तप रहा है। ऐसा लग रहा है मानो शरीर और मौसम दोनों से आग बरस रही हो। मजबूरी में लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी के कारण हवा में पीएम 2.5 का स्तर भी बढ़ रहा है। मेरठ का एक्यूआई 200के पार हो चुका है।

बिजली का भारी संकट
कोयले की कमी और बिजली की बढ़ती खपत के कारण शहर में बिजली संकट गहराता जा रहा है। सुबह से ही बिजली चली जाती है जिसके कारण लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। महिलाओं को घर के कामों में देर होती है। लोग दफ्तर जाने में लेट हो रहे हैं। दिन और रात में जब सोने का समय होता है तब बिजली कटौती हो जाती है इसकी वजह से नींद नहीं हो रही और लोग चिड़चिड़े हो रहे हैं। बिजली की कमी के कारण पानी का संकट भी बढ़ रहा है।

सोर्स;- ‘’दैनिकभास्कर’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *