• June 6, 2026 1:51 pm

जनता को लगा करारा झटका, वेरका ने फिर बढ़ाए अपने प्रोडक्ट के दाम

Share More

1 नवंबर 2022 |   देश में आए दिन हर चीज महंगी होती जा रही है। सारी चीजों के रेटों में उछाल आ रहा है, चाहे वह पैट्रोल-डीजल या खाने-पीने का सामान। आए दिन हर चीज के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। अब वेरका ने फिर से अपने प्रोडक्ट्स को महंगा कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार वेरका कंपनी ने 200 ग्राम पनीर की कीमत में 3 रुपए बढ़ोतरी कर दी है। आपको बता दें कि इससे पहले 200 ग्राम पनीर 75 रुपए में मिलता था लेकिन अब उसकी कीमत कंपनी ने बढ़ा कर 78 रुपए कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कंपनी ने दूध और दहीं के रेट बढ़ाए थे। जिस तरह से दिन-प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है उससे तो आम जनता का जीना ही मुश्किल हो गया है।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *