• June 6, 2026 8:07 am

पाकिस्तान को जाने वाला पानी हो सकता है बंद, जानें क्या है पूरा मामला

Share More

02 दिसंबर 2022 |  पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को लागू करने के लिए बन रही राष्ट्रीय परियोजना शाहपुर कंडी बांध को अब एक जुलाई 2023 तक पूरा करने का निर्णय लिया गया है। पिछले 8 साल से लंबित इस प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार की गंभीरता के चलते अब निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। जब बांध परियोजना की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की तो परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि यह काम अगले 8 महीने में पूरा होने की संभावना है। फिर पाकिस्तान की ओर जाने वाला रावी का पानी पूरी तरह बंद हो जाएगा। पहले दावे किए जा रहे थे कि बांध दिसंबर 2022 तक बन जाएगा।

अब इस उम्मीद को बल मिला है, जब पंजाब सरकार ने दावा किया है कि वह बांध बनाने वाली कंपनी के साथ 100 करोड़ रुपए के मुआवजे को लेकर फंड विवाद को एक महीने के भीतर सुलझा लेगी। मुख्य सचिव कृष्ण कुमार ने कंपनी के साथ बैठक कर अगले 20 दिन में मुआवजे की राशि तय करने की बात कही है। बांध बनाने वाली कंपनी का ठेका 688 करोड़ का है और कंपनी को 500 करोड़ जारी भी किए जा चुके हैं।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *