• May 21, 2024 9:17 pm

शेयर बाजार में पांचवें दिन भी गिरावट जारी, सेंसेक्स हजार पॉइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 53,045 पर

12 अप्रैल2022 | भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांचवे दिन गुरुवार को भी गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स साढ़े 11 बजे 1042 पॉइंट की गिरावट के साथ 53,045.63 पर कारोबार कर रहा था, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 331 अंकों की गिरावट के साथ 15,835.55 पर कारोबार कर रहा था। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग शेयर्स में दिखने को मिल रही है।

इससे पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 480 पॉइंट की गिरावट के साथ 53,608.35 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 181 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। ये 15,935.20 के लेवल पर खुला।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट
BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी गिरावट के साथ खुले। मिडकैप इंडेक्स 95 पॉइंट की गिरावट के साथ 22,045.24 पर खुले। स्मॉलकैप इंडेक्स 185 पॉइंट लुढ़ककर 25,310.31 पर खुला।

आज होगा शेयरों का अलॉटमेंट
LIC IPO 9 मई तक निवेश के लिए खुला था। अब IPO बंद होने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट आज, यानी 12 मई को होगा। मतलब 12 मई तक आपको पता चल जाएगा कि IPO में शेयर मिले हैं या नहीं। इसके बाद 17 मई को LIC IPO शेयर बाजार में लिस्ट होगा।

ऑल टाइम लो पर पहुंचा रुपया
आज भारतीय रुपए ने डॉलर के मुकाबले नया लो हिट किया है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 77.59 का स्तर छुता नजर आया। कल यह 77.23 के स्तर पर बंद हुआ था।

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *