• June 8, 2026 7:47 pm

शेयर बाजार में पांचवें दिन भी गिरावट, सेंसेक्स 1158 पॉइंट गिरकर 52,930 पर बंद हुआ

Share More

12 अप्रैल2022 | भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांचवे दिन गुरुवार को भी गिरावट देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1158.08 पॉइंट या 2.14% की गिरावट के साथ 52,930.31 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 359.10 या 2.22% अंकों की गिरावट के साथ 15,808.90 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग शेयर्स में दिखने को मिल रही है।

इससे पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 480 पॉइंट की गिरावट के साथ 53,608.35 पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 181 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,935.20 के लेवल पर खुला था।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट
BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट रही। मिडकैप इंडेक्स 495.84 पॉइंट या 2.24% की गिरावट के साथ 21,645.13 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स 500.41 पॉइंट या 1.96% लुढ़ककर 24,995.51 पर बंद हुआ। मिडकैप में सबसे ज्यादा 15.61% की गिरावट वीनस रेमेडीज में देखने को मिली।

बाजार गिरने के कारण
ज्यादातर एक्सपर्ट बाजार में गिरावट के लिए कमजोर रुपया, कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन, बढ़ती महंगाई, रूस-यूक्रेन जंग, पाम ऑयल का इंपोर्ट रुकना और क्रूड-ऑयल की बढ़ती कीमतों को मान रहे हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा, रुपए की कमजोरी और चीन में कोरोना के कारण किए गए कड़े लॉकडाउन ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है।

आज LIC शेयरों का अलॉटमेंट
LIC IPO 9 मई तक निवेश के लिए खुला था। अब IPO बंद होने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट आज, यानी 12 मई को हो रहा है। मतलब आज आपको पता चल जाएगा कि IPO में शेयर मिले हैं या नहीं। इसके बाद 17 मई को LIC IPO शेयर बाजार में लिस्ट होगा।

ऑल टाइम लो पर पहुंचा रुपया
आज भारतीय रुपए ने डॉलर के मुकाबले नया लो हिट किया है। रुपया आज 27 पैसे कमजोर होकर 77.17 पर खुला और 52 पैसे कमजोर होकर 77.42 तक पहुंच गया। एक्सपर्ट के मुताबिक ग्लोबल इक्विटी मार्केट में गिरावट और महंगाई का असर रुपए पर दिख रहा है।

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *