• April 30, 2024 3:35 am

मौसम शुष्क और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना, उत्तर से आ रही ठंडी हवा

17  दिसंबर 2022 |  शहर के मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। जहां रायपुर शहर में सुबह से मौसम गर्म रहा वहीं, रात को हल्की ठंड महसूस की जा रही है। बता दें कि प्रदेशभर में शुक्रवार को कोरिया सबसे ठंडा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर सबसे गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आज मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि दो दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान गिरेगा। शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण ठंड थोड़ी कम रही। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा और ठंड बढ़ेगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में अब उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाएं आनी शुरू हो गई हैं। इनके प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने वाला है और ठंड में बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।

यह रहा तापमान

रायपुर 31.2 18.6

बिलासपुर 30.0 17.1

जगदलपुर 31.7 17.8

अंबिकापुर 23.7 10.4

पेंड्रारोड 27.6 13.2

सोर्स :-“नईदुनिया”     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *