• May 12, 2024 8:11 am

वेज-नॉनवेज की 50 डिश होंगी, कश्मीरी जायके की रहेगी भरमार

13 अप्रैल 2022 | बॉलीवुड के फेमस कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के चर्चे हर जगह हैं। शादी वेन्यू से लेकर खाने के मेन्यू तक के बारे में जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शादी में करीब 50 काउंटर लगेंगे। इनमें इटैलियन, मैक्सिकन, पंजाबी, कश्मीरी और अफगानी खाने के स्टॉल्स होंगे।

दिल्ली और लखनऊ से बुलाए गए हैं सेफ
पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाले ऋषि कपूर हमेशा से ही नॉनवेज, इटैलियन के साथ नए स्वाद के दीवाने थे। उनके इस शौक के चलते उनकी पत्नी नीतू अक्सर उनके लिए नए व्यंजन पकाती रहती थीं। अब ऐसे में कपूर परिवार की शादी के खाने का मेन्यू तो शानदार होना ही चाहिए। आलिया की मां सोनी राजदान कश्मीर से हैं तो मेन्यू में कश्मीरी फूड भी देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि ऐसे खास मौकों पर कौन सी कश्मीरी डिशेज परोसी जाती हैं-

कश्मीरी पुलाव

यहां बनने वाला कश्मीरी पुलाव खुशबूदार बासमती चावल को दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स के साथ डालकर बनाया जाता है।

कश्मीरी पुलाव

कश्मीरी पुलाव

रोगन जोश

रोगन जोश बेहद लोकप्रिय कश्मीरी व्यंजनों में से एक है। मीट को अलग-अलग मसालों, दही और प्याज के मिश्रण से बनाई जाता है।

रोगन जोश

रोगन जोश

कश्मीरी साग- यह डिश ज्यादातर दिसंबर के महीने में या किसी खास अवसर पर बनाया जाता है। इस व्यंजन को आमतौर पर मूली या नादुर से तैयार मछली से बनाया जाता है। इसके बनने के एक घंटे बाद ही इसे परोसा जाता है।

कश्मीरी साग

कश्मीरी साग

गोश्तबा- यह एक पारंपरिक शाही डिश है, इसे राजा- महाराजा के जमाने से पसंद किया जा रहा है। गोश्तबा एक प्रकार से मटन कीमा होता है जिसकी छोटी-छोटी बॉल्स बनाई जाती हैं। इसे दही की ग्रेवी और विभिन्न मसालों के साथ बनाया जाता है।

गोश्तबा

गोश्तबा

नदरू यखिनी- इस डिश को बनाने में दही और कमल ककड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। इलाइची, तेजपत्ता और अदरक नदरू यखिनी को और भी खास बनाते हैं। अगर आप जम्मू की तरफ घूमने जा रही हैं तो इसे ज़रूर टेस्ट करें। यकीनन आपको बेहद पसंद आएगी ये डिश।

नदरू यखिनी

नदरू यखिनी

योगर्ट लैंब करी- अगर आप जायकेदार करी खाने का मन बना रही हैं तो आपको योगर्ट लैंब करी ज़रूर ट्राई करना चाहिए। इसे बनाने में मालवा के फूल, हरी और काली इलायची और प्याज के साथ पुदीने की सूखी पत्तियां भी डाली जाती हैं जो इसे और भी टेस्टी बनाते हैं।

योगर्ट लैंब करी

योगर्ट लैंब करी

हाक- जम्मू और कश्मीर में इसे बेहद ही पसंद किया जाता है। बाहर से आए सैलानी भी इसे बड़े ही चाव से खाते हैं। इस डिश को बनाने में पालक के पत्तों का उपयोग किया जाता है। कश्मीरी अंदाज में तैयार ये डिश आपको ज़रूर पसंद आएगी।

हाक

हाक

कश्मीर का फेमस वेजिटेरियन फूड्स
मोदक पुलाव

अगर शाकाहारी खाना पसंद करते हैं तो जम्मू कश्मीर के मोदक पुलाव आपको बेहद पसंद आने वाले हैं। ये एक आम पुलाव की तरह नहीं है, इसे दूध, केसर, घी और दालचीनी से बनाया जाता है और बाद में चावल को बादाम, काजू और किशमिश जैसे सूखे मेवों के साथ तैयार किया जाता है। मोदक पुलाव की सबसे अहम सामग्री केसर है। शाकाहारी होने के साथ-साथ अगर आपको मीठा खाना भी बेहद पसंद है तो ये लोकप्रिय व्यंजन आप ही के लिए तैयार किया गया है।

मोदक पुलाव

मोदक पुलाव

थुक्पा

यह जम्मू कश्मीर का फेमस फूड है, जिसने जम्मू कश्मीर के साथ-साथ पूरी नॉर्थ इंडिया में भी अपनी लोकप्रियता बनाई हुई है। ये एक सुगंधित व्यंजन है जो तिब्बत के पूर्वी क्षेत्र से आया है। इसमें नूडल्स और सूप का मिश्रण होता है, जिसे शाकाहारी या मांसाहारी तरीके से परोसा जा सकता है।

थुक्पा

थुक्पा

खंबीर

खंबीर एक पान के आकार की रोटी होती है, जिसे मक्खन की चाय के साथ परोसा जाता है। खंबीर उन लोगों के लिए परफेक्ट डिश है जो कुछ अलग खाने की इच्छा रखते हैं। खंबीर एक साबुत गेहूं के आटे से बनाई गई रोटी है, जिसे चाय के साथ खाया जाता है। अगर हम बात करें मक्खन की चाय की तो इसमें नमक और मक्खन डालकर इसे तैयार किया जाता है। ये अलग तरह से बनाई गई चाय जम्मू कश्मीर की विशेषता है।

खंबीर

खंबीर

देशी से लेकर विदेशी व्यंजन
रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के मेन्यू में खाने के लिए लगभग 50 काउंटर लगाए जाएंगे, जहां दिल्ली चाट और लखनवी व्यंजन जैसे कबाब और बिरयानी भी परोसे जाएंगे। इसमें पंजाबी होना तो लाजमी है लेकिन इसके साथ ही मेहमानों के लिए मुगलई व्यंजनों से लेकर कॉन्टिनेंटल, मैक्सिकन से लेकर इटैलियन तक कई तरह के व्यंजन होंगे।

दुल्हन आलिया की पसंद का रखा गया है खास ख्याल
आलिया भट्ट पिछले कुछ सालों से वीगन डाइट लेती हैं। इसलिए 25 काउंटर वीगन और वेजिटेरियन फूड्स के लगाए जाएंगे। नॉनवेज के भी काउंटर लगेंगे। शादी के मेन्यू में कपूर खानदान की होने वाली बहू आलिया की पसंद का भी पूरा ख्याल रखा गया है। दरअसल आलिया भट्ट शाकाहारी हैं और इसलिए शादी में नॉनवेज के अलावा वेज डिशेज के लिए भी तकरीबन 25 काउंटर होंगे। हालांकि कपूर फैमिली की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

’Source;- ‘’दैनिक भास्कर’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *