• June 7, 2026 8:46 am

प्राशानाथ मदल के खिलाफ निष्‍पक्ष जांच होगी- कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री ने दिया आश्वासन

Share More

04 मार्च 2023 | कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍मई ने लोकायुक्‍त मामले में प्रशांत मदल के खिलाफ निष्‍पक्ष जांच कराने का आश्‍वासन दिया है। प्रशांत चन्‍नागिरी भाजपा विधायक मदल वीरूपक्षप्‍पा के पुत्र हैं। प्रशांत को कल लोकायुक्‍त पुलिस ने कथित रूप से एक ठेकेदार से 40 लाख रुपये की रिश्‍वत लेते हुए पकड़ लिया था। लोकायुक्‍त कार्यालय में छानबीन से पता चला कि अज्ञात खातों में दो करोड़ रुपये की नकदी थी। प्रशांत बेंगलुरू के जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड में मुख्‍य लेखाधिकारी के रूप में कार्य करता है। भ्रष्‍टाचार रोधी कानून के अंतर्गत प्रशांत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बेंगलुरू में आज मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्‍ट व्‍यक्ति को नहीं बख्‍शेगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने लोकायुक्‍त का पुनर्गठन किया है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सिद्दारमैय्या के कार्यकाल में लोकायुक्‍त को अप्रभावी बना दिया था।

   सोर्स :-“वी. के. झा ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *