• June 5, 2026 5:01 pm

देश में अब कहीं नहीं होगी प्याज की किल्लत, मोदी सरकार ने कर दिया ये शानदार इंतजाम

Share More

16जुलाई 2022 देश में अब लोगों को प्याज की महंगाई करने की चिंता नहीं होगी. केंद्र सरकार ने  इस वित्तीय वर्ष यानी 2022-23 में प्याज की भरपूर सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए ढाई लाख टन प्याज का स्टॉक रिजर्व बनाया है. इतनी बड़ी मात्रा में प्याज (Onion) स्टॉक करने का यह अब तक का रिकॉर्ड है. इस प्याज को त्योहारी दिनों या कमजोर मौसम के दौरान बाजार में रिलीज किया जाएगा, जिससे लोगों को प्याज खरीदने में कोई दिक्कत न हो.

उपभोक्ता मंत्रालय ने बनाया प्याज का बफर स्टॉक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अगस्त से लेकर दिसंबर तक प्याज (Onion) का उत्पादन कमजोर रह सकता है. ऐसे में देश में प्याज की सप्लाई सुचारू बनाए रखने में यह रिजर्व स्टॉक काफी काम आ सकता है. सरकार ने कदम तब उठाया है, जब में महंगाई दर 7 प्रतिशत से ऊपर चल रही है. ऐसे में सब्जियों के बढ़ते दाम को स्थिर करने और कीमतों को काबू में रखने में यह उपाय काफी काम आ सकता है. केंद्र सरकार का उपभोक्ता मंत्रालय प्याज के इस बफर स्टॉक का इंतजाम कर रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक कुछ सब्जियां ऐसी हैं, जो हर घर में रोजाना खाई जाती हैं. इनमें से प्याज भी एक है. ऐसे में अगर प्याज जैसी जरूरी चीजों के दाम में बढ़ोतरी होती है तो किसी भी घर का बजट बिगड़ जाता है. अगर कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स की बात करें तो प्रत्येक अपने कुल खर्च का करीब 6 प्रतिशत हिस्सा सब्जियों की खरीद पर खर्च करता है.

मानसून में नहीं होगी प्याज की कमी


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *