• June 9, 2026 1:59 am

भोपाल में DPS समेत कई बड़े स्कूलों को उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में नहीं मिला कोई बम

Share More

13 अप्रैल2022 | भोपाल के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद भोपाल पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस कमिश्नर भोपाल मकरंद देउस्कर ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल मिशनरी स्कूल को मिले हैं। स्कूलों की जांच कराई गई, लेकिन अब तक कुछ भी नहीं मिला है। जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल आए हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। डीपीएस, सागर पब्लिक स्कूल, आनंद विहार, सेंट जोसफ कोएड समेत 10 से अधिक स्कूल को धमकी भरे ई-मेल आने की पुष्टि हुई है। ये सभी सीबीएसई स्कूल हैं। इनमें टर्म-2 एग्जाम चल रहे हैं। अभी तक किसी भी स्कूल में बम नहीं मिला है। 10 से ज्यादा स्कूलों में टीम जांच कर चुकी है।

भोपाल साइबर क्राइम के एसपी और राज्य में गूगल के नोडल ऑफिसर वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि शहर के जिन स्कूलों में आज सुबह बम रखने के धमकी भरे मेल भेजे गए हैं, उनकी जांच की जा रही है। सुबह 9 बजे के आसपास सभी स्कूलों को यह मेल करीबन एक ही ईमेल आईडी से भेजे गए हैं। अब उस मेल आईडी की जानकारी गूगल से मांगी गई है। उनसे आईपी एड्रेस के साथ पूरी जानकारी मांगी गई है। ACP सचिन अतुलकर ने बताया कि धमकी भरे मेल के बाद सभी स्कूलों की जांच की गई, वहां बम नहीं मिला है। अब यह किसी की शरारत हो सकती है। इसकी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सभी स्कूलों को एक ही मेल आईडी से एक ही व्यक्ति द्वारा यह धमकी भेजी गई है

BJP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष बोले- प्रशासन को बहुत बार ठेकेदार चलाते हैं
कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ग्रामीण जनजातीय तकनीकी प्रशिक्षण के शुभारंभ मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि हमारे देश में समाज और प्रशासन समांतर रूप से चलते हैं। प्रशासन को बहुत बार ठेकेदार चलाते हैं, सरकार नहीं चलाती। समाज और प्रशासन, समाज और सरकार की योजनाएं नजदीक आना चाहिए। ऐसा करने के लिए समाज के पास एक लंबे समय के लिए काम करने का मन भी रहना चाहिए। ऐसा नहीं कि एक दिन भाषण कर दिया, दूसरे दिन भूल गए, मिल गया। ऐसा कभी होता नहीं है। बहुत सारे हमारे नेता समझते हैं कि एक दिन भाषण दे दिया और दूसरे दिन समाज परिवर्तन हो जाएगा। इतना आसान नहीं है, समाज परिवर्तन करना।

सांची का श्रीखंड, पेड़ा, दही, लस्सी, छाछ 11% से 20% तक महंगे; नए रेट आज से लागू
एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने सांची श्रीखंड, पेड़ा, दही, छाछ, लस्सी के दाम 11% से 20% तक बढ़ा दिए हैं। नए रेट शुक्रवार से लागू हो जाएंगे। कुछ दिन पहले ही फेडरेशन ने दूध के दाम 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए थे, जबकि मिल्क प्रोडक्ट के दाम कोरोना काल से पहले बढ़ाए थे।

उत्पादवजनपुराना रेटनया रेट
श्रीखंड100 ग्राम25 रु.30 रु.
फ्लेवर्ड मिल्क200 एमएल25 रु.30 रु.
पेडे़250 ग्राम90 रु.100 रु.
पेड़500 ग्राम170 रु.190 रु.
सादा दही200 ग्राम20 रु.25 रु.
दही पॉली पैक400 ग्राम25 रु.30 रु.
पनीर200 ग्राम75 रु.80 रु.
सादा मठा500 एमएल12 रु.15 रु.
टेबल बटर100 ग्राम46 रु.52 रु.
गुलाब जामुन1 किग्रा200 रु.220 रु.

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *