13 अप्रैल2022 | नई कोलार पाइप लाइन को कोलार फिल्टर प्लांट स्थित बैक प्रेशर टैंक से जोड़ने का काम गुरुवार सुबह शुरू किया गया। 30 साल पुरानी 1500 एमएम (150 सेमी यानी 5 फीट) डायमीटर की पुरानी लाइन को काटने में ही शाम हो गई थी।
ग्राइंडिंग के बाद अब 1650 एमएम (165 सेमी यानी साढ़े पांच फीट) डायमीटर की नई लाइन को जोड़ा जा रहा है। इस काम को देखते हुए निगम ने उन इलाकों की करीब 16 टंकिया भर ली थीं, जिनसे 60% आबादी को पानी सप्लाई होता है। इन्हीं टंकियों से अगले दो दिन तक थोड़ी थोड़ी देर लिए पानी सपलाई की जाएगी।
- नई लाइन की ऊंचाई 5.5 फीट
- 16 सदस्यीय वेल्डर्स की टीम रातभर कर रही लाइन को जोड़ने का काम
- पाइप के अंदर और बाहर से भी होगी वेल्डिंग, ताकि लीकेज की आशंका न बचे
स्कॉवर कर साफ करेंगे गंदगी
अपर आयुक्त ऋजु बाफना ने बताया कि एक टीम बीपी टैंक की रिपेयरिंग का भी काम कर रही है। इसके बाद 9 स्कॉवर की मदद से लाइन के अंदर की गंदगी को साफ किया जाएगा। इसके लिए बैक फ्लश किया जाएगा। 12 मई की सुबह 10 बजे से अगले 60 घंटों तक लाइन को जोड़ने का काम चलता रहेगा।
इंतजाम… इलाकों में खड़े किए टैंकर
12 मई को सुबह 11 बजे तक पानी सप्लाई जारी रखी गई थी। ज्यादातर लोगों ने घरों में पानी स्टोर कर लिया है। इसके बाद भी निगम ने बहुत से ओवरहेड टैंक पहले ही भर लिए थे। इनकी मदद से शुक्रवार को भी 10-10 मिनिट के लिए पानी सप्लाई की जाएगी। इसके अलावा ज्यादा दबाव वाले क्षेत्रों में पानी के 50-60 टैंकर भी खड़े किए जाएंगे।
Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’
