• May 1, 2024 10:27 am

आज घर-घर पूजे जाएंगे नाग देवता, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

अगस्त 21 2023 ! आज देशभर में नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन नाग कुल के सभी नागों की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। नाग पंचमी के दिन विधि विधान के साथ नागराज की उपासना करने से सर्प दंश और काल सर्प जैसे दोषों से मुक्ति मिलती है। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन नाग देवता की पूजा करने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं और घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

नाग पंचमी के दिन दीवार पर गेरू पोतकर पूजा का स्थान बनाएं। इसके अलावा अपने घर के प्रवेश द्वार पर नाग देवता की तस्वीर भी लगाएं। नाग देवता की पूजा सुगंधित पुष्प, कमल और चंदन से करनी चाहिए। इस दिन घर में खीर बनाएं और ब्राह्मणों को घर बुलाकर भोजन कराएं। इसके साथ ही इस भोजन को भगवान को भी अर्पित करें। इस धार्मिक अनुष्ठान को करने के बाद इस खीर को प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है। अगर आपके आसपास सपेरे हैं तो उन्हें दूध और पैसे दें।

नाग पंचमी के दिन नाग देवता की प्रत्यक्ष पूजा के अलावा घर के पूजा स्थल पर दरवाजे पर गाय के गोबर से आठ नागों की आकृति बनाकर उनकी विधिवत पूजा करनी चाहिए। जल से अभिषेक कर पुष्प, हल्दी, रोली, अक्षत, घी, गुण अर्पित करें। इस दिन अनंत, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट, शंख, कालिया और पिंगल नाग देवता की पूजा का विधान है। इन नागों की पूजा से राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को शांत किया जा सकता है।

सोर्स :-” इंडिया TV ”              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *