• June 8, 2026 10:49 pm

‘पश्चिम का गुलाम बना यूक्रेन’, विक्ट्री डे पर बोले पुतिन- युद्ध का नतीजा ही रूस का भाग्य तय करेगा

Share More

9 मई 2023 ! रूस की राजधानी मॉस्को में आज विक्ट्री डे परेड का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति पुतिन ने देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पुतिन ने कहा कि सभ्यता बदलाव के कगार पर है। रूस के खिलाफ युद्ध छेड़ा गया है और हम अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। पुतिन ने कहा कि हमारे लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है।

पुतिन ने विक्ट्री डे परेड के दौरान अपने संबोधन में कहा कि यूक्रेन पश्चिमी देशों का गुलाम बन गया है लेकिन हम जानते हैं कि हमें क्या करना है। सर्वोच्चता की कोई भी विचारधारा हमें स्वीकार नहीं है। पुतिन ने यूक्रेन की तुलना नाजियों से की और कहा कि रूसी मातृभूमि के खिलाफ युद्ध  छेड़ा गया है। पुतिन पहले भी यूक्रेन और नाजियों की तुलना कर चुके हैं। पुतिन ने कहा कि इस युद्ध का नतीजा ही हमारी मातृभूमि की किस्मत तय करेगा।

बता दें कि रूस में हर साल 9 मई को विक्ट्री डे परेड का आयोजन होता है। इस परेड के जरिए रूस दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराता है और परेड में आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया जाता है। बता दें कि 9 मई 1945 के दिन ही सोवियत सेना ने नाजी जर्मनी को दूसरे विश्वयुद्ध में हरा दिया था। जर्मनी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद यूरोप में युद्ध का अंत हो गया था। इसी ऐतिहासिक जीत की याद में रूस विक्ट्री डे परेड निकालता है।

विक्ट्री डे परेड में रूस ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल लॉन्चर का भी प्रदर्शन किया। पुतिन ने अपने भाषण में कहा कि जो सैनिक यूक्रेन युद्ध में भाग ले रहे हैं, उन्हें उन पर गर्व है। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन करार दिया। पुतिन ने कहा कि रूस का भविष्य इन्हीं सैनिकों पर निर्भर है। पुतिन ने सभी लोगों से एकजुट होकर अपने इन नायकों का समर्थन करने की अपील की।

सोर्स :-“अमर उजाला”


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *