• May 19, 2024 1:10 pm

UP Election 2022: कांग्रेस ने महिलाओं के लिए अलग से जारी किया घोषणा पत्र, कहा- एक दिन 50 प्रतिशत मिलेगी हिस्सेदारी

ByPrompt Times

Dec 8, 2021

8 दिसंबर 2021| कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी चुनाव में महिलाओं के लिए घोषणा पत्र जारी करेंगी। इसमें कई लुभावनी घोषणाएं की जा सकती हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी चुनाव 2022 के लिए महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की।

इस मौके पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दिया। अब जरूरी है कि महिलाओं को राजनीति में भी हिस्सेदारी दी जाए। ये काम कांग्रेस पार्टी करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन संसद व विधानसभाओं में महिलाओं की 50 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

Source;-“अमर उजाला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *