• June 7, 2026 8:58 pm

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अंबानी से लेकर अनिल अग्रवाल तक अयोध्या पहुंचे दिग्गज कारोबारी

Share More

22जनवरी 2024
आज पूरा देश राम भक्ति में डूबा है. पूरे देश की निगाहें  अयोध्या की ओर लगी हुई हैं. राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कई राज्य सरकारों ने छुट्टी का ऐलान किया गया है. वहीं केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी दी गई है. सरकारी बैंक भी आधे दिन बंद रहेंगे.  22 जनवरी सोमवार को शेयर बाजार भी बंद हैं.
अयोध्या राम मंदिर  प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर देश के दिग्गज कारोबारी अयोध्या पहुंच रहे हैं. . देश के लगभग 880 उद्योगपति राम मंदिर कार्यक्रम के दौरान अयोध्या की पावन नगरी में उपस्थित रहने का अनुमान है. अनिल अंबानी, वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल अयोध्या पहुंच चुके हैं.  इस कार्यक्रम को लेकर भारतीय उद्योग जगत से मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, रतन टाटा, कुमार मंगलम बिड़ला, एन चंद्रशेखरन, अनिल अग्रवाल, एनआर नारायण मूर्ति जैसे कई दिग्गजों को भी अयोध्या आने का न्यौता भेजा गया है.

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी सभी कर्मचारियों को अवकाश देने का फैसला किया. देशभर में आज रिलायंस के दफ्तर बंद रहेंगे.

इस हफ्ते सिर्फ तीन दिन खुलेंगे बाजार  

इस हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ तीन दिन ही कारोबार होगा. पिछले सप्ताह जहां 6 दिन बाजार में कारोबार हुआ था, इस सप्ताह सिर्फ 3 दिन ही शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बंजार बंद है. वहीं हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को 26 जनवरी की वजह से शेयर बाजार बंद रहेंगे. यानी सिर्फ मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को ही कारोबार होगा.

आज शेयर बाजार बंद  

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इस दिन कोई कारोबार नहीं होगा. राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते महाराष्ट्र सरकार ने राज्यभर में 22 जनवरी को अवकाश घोषित किया है, जिसके चलते शेयर बाजार को भी आज बंद रखा गया है.

स्रोत -”जी न्यूज

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *