• June 6, 2026 9:50 pm

शरीर में जमा चर्बी को पिघला देगा इस फल का सिरका, वेट लॉस में तेजी से करता है काम

Share More

26 अप्रैल 2023 |  गन्ने का सिरका के फायदे: गन्ने का सिरका (sugarcane sirka), गन्ने के रस को फर्मेंटेट करके बनाया जाता है। ये सिरका असल में कई ऐसे प्रीबायोटिक गुणों से भरपूर है जो कि सेहत के लिहाज से कई प्रकार से काम कर सकते हैं। ये पहले तो बॉडी डिटॉक्स में मददगार है। दूसरा ये पेट की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। तीसरा, ये आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद है। पर सवाल ये है कि वजन घटाने (ganne ka sirka for weight loss) में सेब का सिरका कैसे काम कर सकता है।

वेट लॉस में गन्ने का सिरका कब पीना चाहिए-When to have  ganne ka sirka for weight loss

वेट लॉस में गन्ने का सिरका आपको सुबह खाली पेट पीना चाहिए। खास कर कि सुबह 8 बजे से पहले। क्योंकि इस दौरान पेट अपने मेटाबोलिक गतिविधियों को शुरू करने जा रही होती है और तभी इसे पीना फैट प्रोसेसिंग को तेज करता है और वजन बढ़ने से रोकता है।

गन्ने का सिरका पीने के फायदे-

1. फैट बर्न करने में मददगार

फैट बर्न करने में गन्ने का सिरका तेजी से काम कर सकता है। दरअसल, इसमें कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि बॉडी में एक स्क्रब की तरह काम करते हैं और शरीर में अंदर जमा चर्बी को साफ कर देते हैं। साथ ही ये कैलोरी बर्न करने के प्रोसेस में तेजी लाते हैं जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

2. मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है

मेटाबोलिक रेट बढ़ने का मतलब है कि जो भी आप खा रहे हों इसे शरीर तेजी से पचा ले जाए। ऐसे में गन्ने का सिरका तेजी से काम कर सकता है। ये पहले तो, बॉडी हीट को बढ़ाता है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

3. बॉडी डिटॉक्स करता है

बॉडी डिटॉक्स में गन्ने का सिरका तेजी से मदद करता है। ये पहले नसों में जमा गंदगी को साफ करता है और फिर बॉडी को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करता है। तो, आधा कप गन्ने का सिरका लें, इसे 1 गिलास पानी में मिलाएं और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। अब इसका सेवन करें।

सोर्स :-” इंडिया TV ”              


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *