• March 29, 2024 5:05 am

लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं : चंदेल

ByPrompt Times

May 6, 2021
Share More

प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल ने जांजगीर में दिया धरना

रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री व वरिष्ठ विधायक नारायण चंदेल ने कहा कि लोकतंत्र में कभी भी हिंसा या हिंसक कुत्सित सोच का कोई स्थान नही रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी  की सरकार के निर्वाचित होते ही जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्यायें की जा रही है वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से भयभीत करके कार्यकर्ताओं पर लगातार हमला किया जा रहा है। यह किसके इशारे पर हो रहा है।यह समूचा देश जानता है। इस समय पर पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ छत्तीसगढ़ सहित पूरे  देश के भाजपा कार्यकर्ता साथ है। प्रदेश महामंत्री चंदेल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के हालत देखते हुए त्वरित कार्रवाई हेतु खुद वहां जाकर कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत कर रहे हैं। यहां केवल हमारे दल में ही सभंव है। समूचा बंगाल हिंसक घटनाओं से पीड़ित है और इसके लिये ममता सरकार की गैर लोकतंत्रिक नीतियां जिम्मदार है। वहां हिंसा घटनाओं में कई कार्यकर्ता की मौत हो चुकी है। जिन्हें भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश  विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है। प्रदेश महामंत्री व  वरिष्ठ विधायक चंदेल ने भाजपा राष्ट्र व्यापी धरना अभियान के तरह अपने जांजगीर स्थिति निवास में  धरना में शामिल हुए। उन्होंने कोविड नियमों का पालन कर धरना को सफल बनाने के लिये सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार माना है।
हमने अपना मार्गदर्शक खोया हैः चंदेल 
रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल ने पूर्व विधानसभा  उपाध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता बद्रीधर दीवान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हम सबके जीवन में उनके दिये संस्कारों का  गहरा असर है। श्री बद्रीधर दीवान सदन से लेकर सड़क की लड़ाई के लिये हम सबको प्रशिक्षित किया है। वे हमारे  मार्गदर्शक के तौर पर सदैव स्मृतियों में रहेंगे। महामंत्री चंदेल ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हूए ईश्वर से अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की कामना की है, भाजपा  पदाधिकारियों ने दिया धरनाः भाजपा  के पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह ने अपने बंगाल हिंसा के विरोध ने अपने नवा रायपुर स्थित निवास में धरना में शामिल हुए। इस धरना में विष्णु दुबे, सुनील ठाकुर शामिल हुए। भाजपा सासंद संतोष पाण्डेय ने कवर्धा  स्थित निवास ने धरना देकर पश्चिम बंगाल सरकार के गैर लोकतंत्रिक नितियों का विरोध किया। वहीं बिलासपुर जिला में भाजपा ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष के बद्रीधर दीवान के निधन हो जाने से प्रस्तावित धरना को स्थगित कर दिया था। पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसक हमले व हत्या  के विरोध स्वरुप 6 मई धरना का आयोजन  किया गया है।

बद्रीधर दीवान जी का समूचा जीवन प्रेरणादायीः रामप्रताप सिंह

रायपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह ने भाजपा  के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनसंघ के समय से पार्टी विचारधारा को मजबूत करने लिये उन्होंने कठोर परिश्रम किया है। हम और संगठन जिस मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। उस दिशा में स्व. बद्रीधर दीवान का योगदान अनुकरणीय व  अतुलनीय रहा है। पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते ईश्वर से अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की कामना की है।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *