• May 5, 2024 12:32 am

यवतमाल के हॉस्पिटल में 2 दिन से भर्ती था; बचाने आए दूसरे डॉक्टर पर भी किया हमला

06  जनवरी 2023 |  महाराष्ट्र के यवतमाल में श्री वसंतराव नाइक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) के दो डॉक्टरों पर गुरुवार को एक मरीज ने फल काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। डॉक्टर के गले में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। डॉक्टरों ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चिट्‌ठी लिखकर सुरक्षा की मांग की है।

डॉक्टरों ने कहा कि जब तक सुरक्षा नहीं दी जाती, तो सभी इमरजेंसी और नॉन इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।

खुद को भी चाकू मार चुका है आरोपी
यवतमाल के SP पवन बंसोड़ ने बताया कि आरोपी का नाम सूरज ठाकुर है। वह GMC अस्पताल में भर्ती था। उसने दो दिन पहले खुद को चाकू मार लिया था। वह मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति है। जब डॉक्टर राउंड पर थे। तभी सूरज ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन, CM को लिखी चिट्‌ठी
GMC के डॉक्टरों ने इस हमले का विरोध करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। BMC-MARD के प्रेसिडेंट प्रवीण धागे ने बताया कि डॉक्टरों पर पहली बार हमला नहीं हुआ है। इसके पहले भी एक MBBS स्टूडेंट को चाकू मार दिया गया था। गुरुवार को हुए हमले के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। पुलिस से सुरक्षा की मांग की गई थी। अभी तक कुछ नहीं हुआ है।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *