• April 29, 2024 12:05 pm

झारखंड में मौसम ने बदला रुख, धीरे -धीरे कम होगी ठंड, 13 जनवरी के बाद मौसम होगा सामान्य

13 जनवरी 2023 | झारखंड वासियों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने वाली है क्योंकि मौसम सामान्य की तरफ बढ़ रहा है। राज्य में कुछ दिनों बाद अच्छी धूप निकलना शुरू होगी, जिससे तापमान सामान्य रहेगा।

13 जनवरी के बाद मौसम में आएगा बदलाव
दरअसल, राज्य के अभी भी कई जिलों में ठंड है, लेकिन कई जिलों में मौसम सामान्य हो जाएगा। 13 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि सुबह-शाम कोहरा होगा, लेकिन दिन में मौसम गर्म रहेगा। वहीं, सबसे ज्यादा खूंटी जिले में ठंड बताई जा रही है। पिछले 24 घंटे में खूंटी का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया है। अभी भी कई जिलों का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के नीचे है।

कुछ जिलों में आसमान साफ होगा और निकलेगी अच्छी धूप
मौसम विभाग ने अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटे में राज्य में ठंड कम होगी। राज्य में कहीं-कहीं ठंड का असर ज्यादा है। सर्द हवा की रफ्तार में कमी आई है। मौसम साफ है और धूप निकल रही है। अगले 24 घंटों के दौरान रात में कनकनी की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 1-2 जिलों को छोड़ शेष जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर आ गया है। वहीं, मौसम विभाग ने दावा किया है कि कुछ जिलों को छोड़कर राज्य में धीरे – धीरे तापमान सामान्य की तरफ बढ़ रहा है, आसमान साफ होगा और अच्छी धूप निकलेगी।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *