• June 8, 2026 3:14 pm

शादी की तारीख क्या है? परिणीति चोपड़ा से हुआ सवाल तो हंस पड़ीं एक्ट्रेस, दिया ऐसा जवाब

Share More

31 मई 2023 ! यही सवाल पूछ रहा है कि शादी कब है? परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने इसी महीने 13 तारीख को धूमधाम से सगाई की थी. दोनों की सगाई में परिवार, रिश्तेदारों के अलावा कई दोस्त, बॉलीवुड सेलेब और राजनेता भी शामिल हुए थे.

सगाई के बाद सभी को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का इंतज़ार है. हाल ही में परिणीति और राघव राजस्थान पहुंचे थे. कहा जा रहा है कि दोनों अपनी शादी की तैयारी के सिलसिले में वहां गए हैं. दोनों की वहां से साथ तस्वीरें भी आईं. अब परिणीति का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शादी को लेकर उनसे सवाल हो रहा है और वो मुस्कुरा रही हैं.

पैपराज़ी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो साझा किया है. मुंबई से सामने आए वीडियो में पैपराज़ी परिणीति से पूछ रहे हैं, “शादी की तारीख क्या है? कुछ तो बोलिए.” इन सवालों पर परिणीति हंस पड़ती हैं और कहती हैं कि दिशा को पता है. दरअसल उनके साथ एक महिला थीं, परिणीति ने टालने के लिए उन्हीं से पूछने के लिए कह दिया.

सगाई के बाद से लगातार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा रोका सेरेमनी की कई तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. रोका से परिणीति और राघव की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. हाल ही में एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें परिणीति अपने पिता के आंसू पोंछती नज़र आईं. रोका दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुआ था.

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *