• June 8, 2026 11:03 am

जब पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने नेहरू की एक ना सुनी, पढ़िए सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन की दिलचस्प कहानी

Share More

11 मई 2023 ! आज ही के दिन यानी 11 मई को सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण के बाद उद्घाटन हुआ था। सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन से ज्यादा चर्चा आज तक पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के इस कार्यक्रम में जाने की होती है।

भारत के पहले राष्ट्रपति और बिहार के लाल कहे जाने वाले राजेन्द्र प्रसाद ने सन 1951 में 11 मई को सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन कर शिवलिंग की स्थापना की थी, जो आज भी वर्तमान में मौजूद है। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में जाने से पहले प्रसाद को विरोध का भी सामना करना पड़ा था।

दरअसल, पूर्व पीएम पंडित नेहरू नहीं चाहते थे कि राजेंद्र प्रसाद सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम का हिस्सा बनें। नेहरू नहीं चाहते थे कि राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए प्रसाद किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनें। उनका मानना था की इससे आम जनता में गलत संदेश जा सकता है। इसी कारण उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन प्रसाद ने नेहरू की एक ना सुनी और मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।

पंडित नेहरू ने राजेन्द्र प्रसाद को कहा था कि सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है, इसलिए उन्हें इसमें नहीं जाना चाहिए। इस बात का जवाब देते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने कहा था कि मैं अपने धर्म को बहुत मानता हूं और इससे खुद को अलग नहीं कर सकता।

इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने शोवलिंग की स्थापना भी की।

बता दें कि सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निमाण का प्रस्ताव का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने महात्मा गांधी को चिट्ठी लिख इसको लेकर अपनी सोच का जिक्र किया था। गांधी ने भी इस प्रस्ताव को सराहा, लेकिन उन्होंने इसके लिए सरकारी धन न खर्च करने की शर्त रखी थी, जिसे पटेल ने भी माना और इसके पुनर्निर्माण का भीड़ा उठाया।

गौरतलब है कि इस मंदिर पर मुगलों ने कई दफा हमले कर क्षति पहुंचाई थी, लेकिन इसका अस्तित्व कोई नहीं मिटा सका।

सोर्स :– ” जागरण ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *