राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर लगातार दावा कर रहे हैं कि मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं. उन्होंने अलग अलग इंटरव्यू में दावा किया है कि बीजेपी इस बार 303 या उससे भी ज्यादा सीटें जीत सकती है. अब पीके ने दावा किया है कि तीसरी बार पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी चार बड़े बदलाव करेंगे.
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने कहा कि मोदी 3.0 में पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाया जा सकता है. उन्होंने कहा, मोदी सरकार राज्यों की वित्तीय स्वायत्तता पर अंकुश लगा सकती है. इतना ही नहीं पीके ने दावा किया कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार विरोधी नैरेटिव में भी बड़ा बदलाव कर सकती है.
source abp news
