• June 6, 2026 1:46 am

राजस्थान में सचिन पायलट की होगी ताजपोशी ? विधायक बैरवा ने कहा-रायपुर अधिवेशन के बाद होगा बदलाव

Share More

16 फ़रवरी 2023 | राजस्थान में लंबे अर्से से सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही सियासी रस्साकशी अब एक मकाम की ओर बढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने कहा कि रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन के बाद राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। हम चाहते हैं कि सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनें।

गहलोत फिक्स डिपाजिट, पायलट वर्किंग कैपिटल

विधायक खिलाड़ी लाला बैरवा को सचिन पायलट ने मिलने के लिए अपने आवास पर बुलाया था। इसी दौरान बैरवा ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में स्टार के तौर पर सचिन पायलट हैं। आलाकमान उनपर फैसला लेगा लेकिन हम चाहते हैं कि सचिन पायलट प्रदेश के अगले सीएम बनें। बैरवा ने कहा कि  सीएम अशोक गहलोत फिक्स डिपाजिट की तरह हैं जबकि सचिन पायलट वर्किंग कैपिटल हैं।

सचिन पायलट पिछले 5 दिन दिल्ली में रहे और उन्होंने समर्थक विधायकों से मुलाकात भी की है। पायलट कैम्प को यह इशारा किया गया है कि खुल के बोलना है। कल कुछ विधायकों ने जयपुर में से मीटिंग की थी जिसमें खिलाड़ी लाल बैरवा, इंद्रराज गुर्जर,मुकेश भाकर, हरीशमीना भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री के बजट रिप्लाई के कुछ घंटे पहले पायलट कैम्प ऐक्टिव हो गया है सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। सुशील असोपा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं उन्होंने भी ट्वीट किया और कहा की बिना नोटिस दिए पायलट को दो पदों से हटाया गया लेकिन सितम्बर में इस्तीफ़े प्रकरण पर तीन नेताओं पर कार्रवाई अभी नहीं हुई।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *