• May 2, 2024 3:53 pm

आत्मनिर्भर हो समाज में पहचान बनाएं महिलाएं

By

Mar 27, 2021
आत्मनिर्भर हो समाज में पहचान बनाएं महिलाएं
  • महराजगंज: नगर के मैरज हाउस में अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सृष्टि सेवा संस्थान के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना चंद्रा ने कहा कि महिलाएं जैविक कृषि को अपनाकर अपनी आय दोगुनी कर सकती हैं। खेती किसानी, पशुपालन आदि को करके अपने आप को आत्मनिर्भर बन सकती है। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति अभियान का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क का गठन किया गया है, ताकि महिलाओं के सुरक्षा की बात सिर्फ कागजों तक सीमित न रहे और न्याय मिले। महिला थानाध्यक्ष कंचन राय ने 1090, 181 व 112 के विषय में जानकारी प्रदान की। महिला शक्ति केन्द्र की समन्वयक संजा देवी ने सुमंगला योजना के बारे में विस्तार से बताया। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मधु पांडेय ने कहा कि महिलाएं बिल्कुल कमजोर नहीं हैं, बल्कि हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। गायिका अंजलि पाठक अंजल ने कहा कि जब तक हम डरेंगे तब तक हमें डराया जाएगा। बाल संरक्षण अधिकारी जकी अहमद ने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी बच्चों का भी सर्वांगीण विकास होगा। संस्थान के सचिव सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि महिलाएं समूह बनाकर कृषि उत्पादन क्षेत्र में उत्तरोत्तर वृद्धि कर अपनी आर्थिक स्थिति सृदृढ़ करें और अपनी पहचान बनाएं।

कार्यक्रम का संचालन विजया पाठक ने किया, जबकि संयोजन रीता शर्मा किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मृणालिनी तिवारी, संजू भारती, रेनू आर्या, डा. अनुराधा पांडेय, अनुपमा भारती, मीना वर्मा, अजय तिवारी, अरविन्द कुमार, विजय, रामहरी,. अखिलेश, अमित मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *