• May 1, 2024 1:21 am

विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ राष्ट्र सेवा यज्ञ विषय पर वेबीनार संपन्न

ByPrompt Times

Sep 29, 2020
विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ राष्ट्र सेवा यज्ञ विषय पर वेबीनार संपन्न

जगदलपुर | विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ के राष्ट्र सेवा यज्ञ विषय पर वेबीनार 27 सितंबर को संपन्न हुआ इस वेबीनार में राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडल के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पुणे की पूर्व प्रचारक विनय तिवारी मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बातों को रखा। विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी भगवान सिंह का भी मार्गदर्शन मिला जिन्होंने अध्यक्षीय भाषण दिया, इस  वेबीनार का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री द्वय प्रकाश एवं संदीप मिश्रा ने किया संगठन मंत्री डॉक्टर सत्य प्रकाश तिवारी की उपस्थिति में 27 सितंबर 2020 को राष्ट्रीय वेबीनार संपन्न हुआ।जिसमे देशभर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया    इस वेबीनार की शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुई, लता भार्गव प्रभारी दिल्ली ने वंदे मातरम गया। इस वेबीनार में संगठन विस्तार एवं राष्ट्र सेवा यज्ञ सहयोग जो 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक होने का है एवं सदस्यता,विज्ञापन, मुंबई, नागपुर, चंडीगढ़,दिल्ली प्रवासी दिवस बैठक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी राष्ट्रीय परिषद, राष्ट्रीय महिला बैठक सम्मेलन, नमो संदेश पत्रिका प्रकाशन जैसे समस्त विषयों को लेकर वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार कार्यक्रम में विशेष रुप से रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद भट्ट  व छत्तीसगढ़ के युवा प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष संग्राम सिंह राणा का भी सुझाव प्राप्त हुआविश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ छत्तीसगढ़ के प्रभारी एवं रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा भारत देश रामकृष्ण का देश है हमारी संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है हमारी संस्कृति को जीवित रखना है दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को साथ में रखकर हमें काम करना है सबको साथ लेकर चलना है 27 सितंबर 1925 आज के ही दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी हिंदू राष्ट्र को एक करना ही हमारा उद्देश होना चाहिए नई पीढ़ी को हिंदू संस्कृति से जोड़ना हमारा लक्ष्य होना चाहिए विश्व प्रवासी को हमारी हिंदू संस्कृति से जोड़ना हमारा कर्तव्य होना चाहिए संस्कृति से परिचित कराना है नई पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाना है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने शिक्षा नीति एवं कृषि सुधार विधेयक लाकर देश के जनमानस में अपनी छाप छोड़ी है कुछ असामाजिक तत्व हिंदुओं को तोड़ने का काम कर रहे हैंविश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ के इस कार्यक्रम में विचार रखने वालों ने रमेश गुप्ता, संतोष तिवारी, जी.के श्रीवास्तव, मधु वत्स, एस.पी सिंह ,भीमसेन अग्रवाल, पी. कृष्ण मूर्ती, अनीता ठाकुर, विक्रांत शर्मा, दिग्विजय सिंह ने अपने विचार रखेंइस बेबीनार में स्वागत श्री प्रकाश एवं परिचय संदीप मिश्रा ने दिया। धन्यवाद प्रस्ताव रश्मि विश्वजीत अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने दियाकार्यक्रम का समापन शांति मंत्र से किया गया
संग्राम सिंह राणा– विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रभाग छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *