• June 7, 2026 12:21 am

इस स्कीम में निवेश कर डबल कर सकते हैं अपनी रकम, पैसा डूबने का भी नहीं है खतरा

Share More

15 जून 2022 | अगर पैसा डूबने का जोखिम नहीं हो, शायद कोई होगा जो पैसा डबल करने वाली स्कीम में इन्वेस्ट नहीं करना चाहेगा। महंगाई के इस दौर में अगर आपको वित्तीय आजादी चाहिए, तो बचत करना बहुत जरूरी है। अपने बडे़ खर्चों को पूरा करने के लिए यह जरूरी है कि आप निवेश करें। लेकिन मौजूदा समय में कई ऐसे निवेश विकल्प हैं जो काफी असुरक्षित हैं और उनमें कोई नियामक भी नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी स्कीम बताने जा रहे हैं, जिसमें निवेश कर आप एक निश्चित अवधि में अपनी रकम को दोगुना कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस की इस योजना में करें निवेश

किसान विकास पत्र (KVP) पोस्ट ऑफिस की एक योजना है। यह एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। इस स्कीम के जरिए आप अपनी रकम को दोगुना कर सकते हैं। भारतीय डाकघरों (Post Offices) द्वारा एक सर्टिफिकेट के रूप में इस योजना की पेशकश की जाती है। इस योजना में न्यूनतम 1000 रुपये से निवेश किया जा सकता है। इसके बाद 100 के गुणकों में निवेश को बढ़ाया जा सकता है। इस योजना में निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। यह एक फिक्स्ड रेट सेविंग प्लान होता है। किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) में इस समय 6.9 फीसद सालाना चक्रवृद्धि ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। इस योजना में निवेश करने पर आपकी रकम 124 महीनों (10 वर्ष और 4 महीने) में दोगुनी हो जाती है।

देनें होंगे ये दस्तावेज

किसान विकास पत्र में अकाउंट खुलवाने के लिए केवीपी एप्लीकेशन फॉर्म, आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रेसिडेंशियल प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। ग्राहक नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर किसान विकास पत्र खरीद सकते हैं। केवीपी सर्टिफिकेट को नकदी, चेक, पे ऑर्डर या डिमांड ड्राफ्ट के जरिये भी खरीदा जा सकता हैं।

ये लोग खुलवा सकते हैं अकाउंट

किसान विकास पत्र स्कीम में कोई भी वयस्क या एक नाबालिग की ओर से कोई वयस्क अकाउंट खुलवा सकता है। नाबालिग द्वारा 10 वर्ष की आयु पूरी कर लेने के बाद अकाउंट उसके नाम हो जाता है। इसके अलावा तीन व्यक्ति एक साथ एक संयुक्त खाता भी खोल सकते हैं। किसान विकास पत्र देशभर में किसी भी पोस्ट ऑफिस से खरीदा जा सकता है।

सोर्स;-“नवभारतटाइम्स“


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *