• May 8, 2024 12:39 am

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की पूर्व संध्या पर 180 लोगों ने कराई मानिसक जांच

ByPrompt Times

Sep 10, 2021

दुर्ग, 9 सितंबर 2021।  विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला दुर्ग में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी  में 6 व 8 सितम्बर  को  जिला चिकित्सालय दुर्ग के मनोरोग ओ.पी.डी. में मानसिक स्वास्थ्य जाँच तथा उपचार शिविर में  180 मनोरोगियों की पहचान की गई तथा उनका उपचार शुरू किया गया|  

बुधवार को मनोरोग निदान को लेकर समुदाय में आत्महत्या की रोकथाम जागरूकता के लिए आईईसी मटेरियल के रुप में पर्चे  वितरित किए गए|  साइकियाट्रिक सोशल वर्कर हर्ष प्रकाश जामौर्या व साइकियाट्रिक नर्स हिमरानी साहू द्वारा लोगों को आत्महत्या रोकथाम आत्महत्या निवारण बुकलेट तथा पम्पलेट्स का वितरण कर जनजागरूकता का प्रयास किया गया।

जिला अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी स्पर्श क्लिनि

जिला अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी स्पर्श क्लिनिक में वर्ष 2020-21(अप्रैल 2020-मार्च 2021) में 10,499 रोगियों ने इलाज कराया। वहीं इसी अवधि  में आत्महत्या के प्रयास करने वाले 240 मामले में मरीजों की काउंसलिंग की गई|  इस वर्ष 2021-22 ( अप्रैल 2020 – अगस्त 2021) में मानसिक स्वास्थ्य उपचार के लिए 5482 रोगी ने स्पर्श क्लीनिक से लाभ लिया जबकि आत्महत्या के प्रयास करने वाले 166  रोगियों की काउंसलिंग की गई|

 स्पर्श क्लीनिक, जिला अस्पताल का मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा गुप्ता दानी  व साइकियाट्रिक नर्स हिमरानी साहू द्वारा रोगियों की मानसिक समस्याओं का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श तथा दवाएं प्रदान की गई। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस को लेकर सोशल मीडिया में कैंपेन के लिए हैश टैग: ‘‘ जिंगदी चुने – विजेता बने ‘‘ के माध्यम से ऑनलाइन कम्युनिटी में आत्महत्या रोकथाम के लिए जागरूकता सम्बंधित सन्देश प्रसारित किया जा रहा है| फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम तथा लिंकेडीन वेबसाइट के माध्यम से यह जागरूकता वाली पोस्ट कर सोशल मिडिया के प्लेटफार्म का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया गया।

मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा गुप्ता दानी  ने बताया, इस वर्ष 2021 का थीम ‘‘क्रिएटिंग होप थ्रू एक्शन‘‘ अंतर्गत जिला मनोरोग नियंत्रण इकाई द्वारा आत्महत्या रोकथाम पर कार्यशाला 13 सितम्बर को शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वसाशी महाविद्यालय, दुर्ग में आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला में महाविद्यालय के छात्र-छात्रों तथा शिक्षकों साइकोलोजिस्ट डॉ. आभा शशि कुमार द्वारा व्याख्यान आयोजित किया गया है।  वहीं 14 सितंबर को समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए मितानिन के लिए कार्यशाला का आयोजित किया जायेगा। कार्यशाला में भिलाई शहरी क्षेत्र के मितानिन  को मानसिक स्वास्थ्य विषय पर समाज में चेतना लाने को लेकर जानकारियां दी जाएगी।

क में वर्ष 2020-21(अप्रैल 2020-मार्च 2021) में 10,499 रोगियों ने इलाज कराया। वहीं इसी अवधि  में आत्महत्या के प्रयास करने वाले 240 मामले में मरीजों की काउंसलिंग की गई|  इस वर्ष 2021-22 ( अप्रैल 2020 – अगस्त 2021) में मानसिक स्वास्थ्य उपचार के लिए 5482 रोगी ने स्पर्श क्लीनिक से लाभ लिया जबकि आत्महत्या के प्रयास करने वाले 166  रोगियों की काउंसलिंग की गई|

 स्पर्श क्लीनिक, जिला अस्पताल का मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा गुप्ता दानी  व साइकियाट्रिक नर्स हिमरानी साहू द्वारा रोगियों की मानसिक समस्याओं का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श तथा दवाएं प्रदान की गई। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस को लेकर सोशल मीडिया में कैंपेन के लिए हैश टैग: ‘‘ जिंगदी चुने – विजेता बने ‘‘ के माध्यम से ऑनलाइन कम्युनिटी में आत्महत्या रोकथाम के लिए जागरूकता सम्बंधित सन्देश प्रसारित किया जा रहा है| फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम तथा लिंकेडीन वेबसाइट के माध्यम से यह जागरूकता वाली पोस्ट कर सोशल मिडिया के प्लेटफार्म का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया गया।

मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा गुप्ता दानी  ने बताया, इस वर्ष 2021 का थीम ‘‘क्रिएटिंग होप थ्रू एक्शन‘‘ अंतर्गत जिला मनोरोग नियंत्रण इकाई द्वारा आत्महत्या रोकथाम पर कार्यशाला 13 सितम्बर को शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वसाशी महाविद्यालय, दुर्ग में आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला में महाविद्यालय के छात्र-छात्रों तथा शिक्षकों साइकोलोजिस्ट डॉ. आभा शशि कुमार द्वारा व्याख्यान आयोजित किया गया है।  वहीं 14 सितंबर को समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए मितानिन के लिए कार्यशाला का आयोजित किया जायेगा। कार्यशाला में भिलाई शहरी क्षेत्र के मितानिन  को मानसिक स्वास्थ्य विषय पर समाज में चेतना लाने को लेकर जानकारियां दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *