• May 4, 2024 9:21 am

पुलिस भर्ती-5500 पदों के लिए 8.39 लाख में मुकाबला, इसलिए परीक्षा कठिन, पहले दिन 1.40 लाख युवाओं में 45% ही परीक्षा देने पहुंचे

1 नवम्बर 2021 | प्रदेश में 5500 पुरुष कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए रविवार को शुरू हुई लिखित परीक्षा में प्रश्न पत्र देखते ही अभ्यर्थियों के पसीने छूट गए, क्योंकि पेपर बहुत ज्यादा कठिन था।

ऐसे में कटऑफ काफी नीचे रह सकती है। अंदर की बात यह है कि कांस्टेबल के 5500 पदों के लिए 8.39 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। यदि पेपर आसान आता तो कटऑफ ज्यादा जाती और उसके दायरे में आने वाले युवाओं की संख्या भी बढ़ने से कमीशन के सामने उनके सिलेक्शन की चुनौती होना तय था। इसलिए पेपर कठिन आने से कटऑफ ज्यादा नहीं जाएगी।

हरियाणा पुलिस भर्तियों के लिए पुलिस महकमे ने अपने सिलेबस में हरियाणा से जुड़े सवाल सिलेबस में शामिल नहीं किए हुए हैं। इसलिए हरियाणा से संबंधित सवाल नहीं पूछे गए। पहले दिन रविवार को 1.40 लाख अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए पहुंचना था, लेकिन 45 प्रतिशत ही उपस्थित रहे। सुबह और शाम की पारियों में 4-4 प्रकार के प्रश्न पत्र दिए गए। अभी सोमवार को मंगलवार को और परीक्षा होनी है। इसलिए कटऑफ नॉर्मलाइजेशन के अनुसार तय होगी।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस महकमे ने अपना सिलेबस हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को दिया और कमीशन ने पेपर एजेंसी को। इस सिलेबस में जिस क्षेत्र के प्रश्न पूछे जाने हैं, उनकी संख्या भी निर्धारित है, लेकिन पुलिस महकमे ने बाद में पेपर सेटर एजेंसी को यह छूट दे दी कि वह किसी भी क्षेत्र के कितने भी सवाल पूछ सकती है। जिनकी रीजनिंग अच्छी है, उन्हें फायदा होगा।

जानिए…पुलिस भर्ती का सिलेबस क्या था

जनरल स्टडी, जनरल साइंस, न्यूमेरिकल एबीलिटी व कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज के 10-10 प्रश्न, पुलिस से संबंधित, करंट अफेयर्स, जनरल रीजनिंग व मेंटल एप्टीट्यूट के 12-12, एग्रीकल्चर, एनीमल हैजबेंडरी के 6-6 प्रश्न सिलेबस में शामिल हैं। बाद में एजेंसी से अपने स्तर पर किसी भी क्षेत्र के कितने भी प्रश्न शामिल करने को कहा गया था।

एक्सपर्ट, रीजनिंग के ज्यादा सवाल पूछने से होगा नुकसान

सभी पेपर का पैटर्न एक जैसा था, लेकिन कठिन रहा। हरियाणा से संबंधित सवाल न पूछे जाने पर स्थानीय युवाओं पर वह बच्चे भारी रहेंगे, जो एसएससी की तैयारी करते हैं। दूसरे प्रदेशों के युवाओं को भी फायदा होगा, क्योंकि उन्हें स्थानीय युवाओं से हरियाणा का कम ज्ञान है। 20 से ज्यादा प्रश्न रीजनिंग के पूछे गए हैं। युवा 3-4 घंटे सामान्य ज्ञान की तैयारी करते हैं। जब प्रश्न ही नहीं पूछे गए तो उन्हें नुकसान होना तय है। -राहुल रणाा, कोचिंग संचालक, करनाल।

पुलिस महकमे के सिलेबस में हरियाणा से संबंधित सवाल शामिल नहीं है। इसलिए जो सिलेबस है, उसके अनुसार ही प्रश्न पूछे गए हैं। पहले दिन 45% अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। -भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचएसएससी

Source :-“दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *