• May 12, 2024 4:35 am

बरेली पहुंचे अखिलेश, कहा गठबंधन की बन रही सरकार:प्रेस वार्ता में कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले सपा को नहीं करें मतदान

दिनांक;- 11 फरवारी
 2022 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार शाम 7 बजे बरेली पहुंचे। जहां उन्होंने एक होटल में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला और कहा कि पहले चरण के मतदान से ये साबित हो गया कि जो परिणाम 10 मार्च को आना था वो आज ही आ गया।
बरेली पहुंचकर कर सपा प्रत्याशियों और नेताओें में अखिलेश ने भरा जोश

बरेली पहुंचकर कर सपा प्रत्याशियों और नेताओें में अखिलेश ने भरा जोश

गठबंधन की सरकार 400 सीट के पार होगी और उसकी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 100 से अधिक अपराधियों को टिकट दिया है। उन्होंने एक बड़ा बयान भी देते हुए कहा कि जो कानून को हाथ में लेते हैं वह सपा को वोट न करें।

जनसभा हुई कैंसिल, शाम का कि प्रेसवार्ता

गुरुवार सुबह 11 बजे अखिलेश की जनसभा सिविल लाइंस क्षेत्र के एक स्कूल में होनी थी। हालांकि मैदान में पानी भरा होने के कारण सभा कैंसिल हो गई। इसके बाद अखिलेश शाम को बिजनौर में जनसभा को संबोधित की। उसके बाद अचानक शाम 6 बजे उनके बरेली में प्रेसवार्ता की घोषणा हुई।

हांलाकि कार्यक्रम 1 घंटे लेट हो गया और शाम 7 बजे अखिलेश बरेली स्थित होटल रेडीसन पहुंचे और पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता कि, इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। करीब एक घंटे प्रेसवार्ता के बाद अखिलेश ने थोड़ी देर सपा नेताओं से गुफ्तगु की और बरेली विधानसभा की 9 सीटों पर चल रहे घमासान पर चर्चा की। उसके बाद अखिलेश एयरफोर्स पहुंचे और हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं में भरा जोश

अखिलेश की जनसभा गुरुवार सुबह सिविल लाइंस में होनी थी। पानी भरा होने के कारण कार्यक्रम रद्द हुआ तो सपा प्रत्याशियों में और कार्यकर्ताओं में कुछ मायूसी छा गई। उनके नहीं आने का मलाल सभी के चेहरों पर साफ दिखाई पड़ रहा था। मामले की जानकारी अखिलेश को हुई तो उन्होंने शाम का कार्यक्रम रखा।

7 बजे अखिलेश जब होटल रेडीशन पहुंचे तो प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। इस दौरान अखिलेश ने हंसते हुए भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना तो साधा ही साथ ही प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को भी बीच-बीच में हंसाते रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए। चर्चा थी कि दूसरे चरण में मतदान होना है अगर अखिलेश बरेली नहीं आते तो शायद इसका असर कहीं न कहीं मतदान पर पड़ता। अखिलेश के आने के बाद नेताओं, प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर गया।

प्रत्याशियों के पहुंचने से पहले पहुंच गए अखिलेश

सुबह जनसभा रद्द होने के बाद सपा प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क करने निकल गए। शाम को फिर अखिलेश के 5 बजे आने का कार्यक्रम बना लेकिन फिर कार्यक्रम डिले हुआ तो प्रत्याशी फिर जनसंपर्क में निकल गए। अचानक अखिलेश शाम 7 बजे बरेली पहुंचे गए तो बड़ी संख्या में सपा नेता पहुंचे और कुछ प्रत्याशी भी पहुंच गए।

लेकिन ज्यादातर प्रत्याशी अखिलेश के आने के 30 मिनट बाद कार्यक्रम में पहुंचे। जिसके बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में एक बार फिर जोश भर गया। उन्होंने साफ कहा कि 10 मार्च को सपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

डबल इंजन की सरकार ने डबल किया भ्रष्टाचार

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। किसान, नौजवान, हर वर्ग के लोगो को समर्थन मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार ने भ्रष्टाचार को डबल करने का काम किया है। उन्होंने एक बार फिर से पुरानी पेंशन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन उसी तरीके से बहाल होगी जिस तरह से कर्मचारी चाहते है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने योगी जी को घर पहले ही पहुंचा दिया। भाजपा की एक गाड़ी निकल पड़ी है भोंपू लगाकर झूठ बोलने के लिए। अखिलेश ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि ये वो मुख्यमंत्री है जिनका मैन्युफेस्टो में फोटो ही नही है, इसका मतलब इन्होंने साढ़े 4 साल कोई काम ही नही किया है।

सपा नहीं भाजपा के पेट में हो रहा है दर्द

अखिलेश यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर में कहा कि मुस्लिम महिलाएं भाजपा के साथ है। इसकी जानकारी होने से विपक्ष के पेट मे दर्द हो रहा है। जिस पर अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष के पेट मे दर्द नही बल्कि भाजपा के पेट मे दर्द है और उसे अब उसकी दवा भी नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने किल्लत और जिल्लत के अलावा कुछ नही दिया। जिनके परिवार नही वो परिवार वालों का दर्द कभी नहीं समझ सकते।

SOURCE ;- दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *