• April 26, 2024 9:42 am

IPL 2022 के सभी मुकाबले मुंबई के 3 स्टेडियम में होंगे, 27 मार्च से शुरुआत संभव, दर्शकों की एंट्री बैन

ByPrompt Times

Jan 22, 2022 ##IPL, ##March 27

22 जनवरी2022 | IPL 2022 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टूर्नामेंट भारत में ही होगा और इसके सभी मैच मुंबई में ही खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने ANI से इस बात की पुष्टि की है। सूत्र के मुताबिक टूर्नामेंट की शुरुआत 27 मार्च से हो सकती है। इस पर आखिरी मुहर 20 फरवरी को होने वाली मीटिंग के बाद लगेगी। मुंबई में 3 स्टेडियम- वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) और डीवाई पाटिल स्टेडियम (नवी मुंबई) हैं। इनके अलावा अगर जरूरत पड़ी तो कुछ मैच पुणे में भी कराए जा सकते हैं।

Source;-“दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *