• April 26, 2024 5:50 am

24 घंटों में बिक गई सारी गाड़ियां, लॉन्च होने के बाद भारत में इस कार के दिवाने हुए लोग

12 जनवरी 2022 | स्कोडा 2022 कोडिएक फेसलिफ्ट एसयूवी (Skoda 2022 Kodiaq) की दीवानगी भारत में लोगों के सर चढ़कर बोल रही है। लॉन्च होने के मात्र 24 घंटे के अंदर इसकी सभी यूनिट बिक गई है। चेक कार मैन्युफैक्चरर ने भारतीय ग्राहकों के लिए सोमवार को दूसरी पीढ़ी की कोडिएक एसयूवी लॉन्च की थी। स्कोडा ने Kodiaq SUV को 34.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। नई कोडिएक एसयूवी को इससे पहले ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। नई जनरेशन वाली 7-सीटर SUV में अपग्रेड इंजन के साथ इसके डिजाइन और कई टेक्निकल अपडेट किए गए है।

इंजन

Skoda Kodiaq  में 2.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन लगाया है जोकि 190 PS की पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। स्कोडा का दावा है कि नई कोडिएक महज 7.8 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो नई कोडिएक में क्रोम फिनिश के साथ हेक्सागोनल ग्रिल दिया गया है। बॉडी कलर्ड बंपर और इसके फ्रंट ग्रिल में भी डिजाइन में मामूली बदलाव किए गए हैं। एसयूवी क्रिस्टलीय एलईडी हेडलाइट्स को स्पोर्ट करेगी जो यूजर को बेहतर रोशनी देगी। कार के रियर में आकर्षक टर्न इंडिकेटर मिलते हैं, जिसमें लेटरिंग काफी प्रमुखता से नजर आती है। नए ड्यूल-टोन अलॉय व्हील और सिल्वर कलर में फंक्शनल रूफ रेल्स के साथ, नई कोडिएक काफी स्पोर्टी नजर आती है। 

Skoda Kodiaq में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो इनबिल्ट नेविगेशन और वायरलेस कनेक्टिविटी से लैस है। इसका कैबिन एकदम नया सा है इसके टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील को नया डिजाइन दिया गया है जो डैशबोर्ड और इंटीरियर को जबरदस्त लुक देता है। कूलिंग और हीटिंग फंक्शनलिटी के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग और इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड पैनोरमिक सनरूफ जैसे अपडेटेड फीचर्स भी इसमें दिए गए है।

Source;-“हिंदुस्तान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *