• June 6, 2026 3:09 pm

सोलर एनर्जी कंपनी का कमाल, 5 साल में ऐसे बनाया करोड़पति

Share More

27 जनवरी 2024

पेनी स्टॉक का असली मजा खरीदने और बेचने में नहीं बल्कि वेट करने है. इसलिए जानकार अक्सर नए शेयर बाजार निवेशकों को निवेश के लिए स्टॉक चुनने के बाद ‘खरीदो, पकड़ो और भूल जाओ’ की पॉलिसी अपनाने की सलाह भी देते हैं. इससे इंवेस्टर को डिविडेंड, बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट आदि जैसे लांगटर्म बेनिफिट मिलते हैं.

ऐसा ही एक शेयर आम लोगों के बीच काफी पॉपुलर बना हुआ है. इस कंपनी का नाम वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज हुए है. वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर उन मल्टीबैगर शेयरों में से एक हैं जिन्हें भारतीय शेयर बाजार ने पिछले एक साल में बेहतरीन रिटर्न दिया है.

यह मल्टीबैगर स्टॉक पिछले पांच सालों से अपने शेयरधारकों के लिए पैसा कमाने वाला स्टॉक बना हुआ है. इस दौरान मल्टीबैगर स्टॉक में 195 गुना से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. जिसका मतलब है कि अर्थ है कि यदि किसी इंवेस्टर ने ने पांच साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपए का निवेश किया होगा तो उस निवेश की वैल्यू 1.95 करोड़ रुपए हो गई होगी

कैसे बढ़ा कंपनी का शेयर

पिछले एक महीने में, यह मल्टीबैगर स्टॉक 1,816.50 रुपए से बढ़कर 3,317 प्रति शेयर के लेवल पर पहुंच गया है. इसका मतलब है कि कंपनी के शेयर में 80 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है.

पिछले छह महीनों में, वारी रिन्यूएबल के शेयर लगभग 1,444.25 रुपए से बढ़कर 3,317 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गए हैं, इस दौरान 125 फीसदी की बढोतरी देखने को मिली है. मौजूदा साल में कंपनी के शेयर में 50 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है.

बीते एक साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 495.50 रुपए से बढ़कर 3,317 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया है, इस दौरान इसमें 550 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है.

पिछले 5 सालों में, यह मल्टीबैगर स्टॉक लगभग 17 रुपए से बढ़कर 3,317 रुपए प्रति शेयर के लेवल पर पहुंच गया है, इस दौरान इसमें 19,400 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.

ऐसे बना दिया करोड़पति

वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज शेयर प्राइस हिस्ट्री को देखें तो अगर किसी निवेशक ने एक महीने पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 लाख रुपए का निवेश का निवेश किया होता, तो उन शेयरों की वैल्यू 1.80 लाख रुपए हो गई होती.

अगर किसी निवेशक ने छह महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपए का निवेश किया होता, तो उसकी वैल्यू 2.25 लाख रुपए हो गई होती.

अगर किसी निवेशक ने दिसंबर 2023 के अंत में इस एनर्जी स्टॉक में निवेश किया होता, तो उसका 1 लाख रुपया मौजूदा समय में 1.50 रुपए हो गया होता.

इसी तरह, अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो उसकी वैल्यू 6.50 लाख रुपए हो गई होती.

इसी तरह, यदि किसी निवेशक ने इस मल्टीबैगर स्टॉक में 5 साल पहले निवेश किया होता तो वो एक लाख रुपए आज 1.95 करोड़ रुपए हो गया होता.

स्रोत -“TV9 भारतवर्ष “


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *