• June 5, 2026 12:21 am

जब रतन टाटा बने थे भारत के पहले ऐसे शख्स, दुनिया ने माना था लोहा

Share More

27 जनवरी 2024

रतन टाटा दुनिया भर में सबसे प्रसिद्ध भारतीय अरबपतियों में से एक हैं. अपनी इंटेलीजेंसी, बिजनेस स्क्ल्सि और परोपकारी कार्यों के लिए जाने जाने वाले रतन टाटा के नाम कई उपलब्धियां हैं जो मौजूदा पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं. हालांकि बहुत से लोग उद्योगपति को व्यापार जगत में उनके कारनामों के लिए जानते होंगे, लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते होंगे कि रतन टाटा ने एक ऐसा भी काम किया है जो अपने समय में किसी भी भारतीय ने नहीं किया था. जी हां, रतन टाटा एफ-16 फाल्कन फाइटर जेट उड़ाने वाले पहले भारतीय नागरिक बने थे. आज इस बात की चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्योंकि उनकी कंपनी एयरबस के साथ हेलीकॉप्टर मैन्युफैक्चर करेगी. जोकि देश में कई हजार लोगों को जॉब देने के साथ देश की इकोनॉमी को उठाने में मदद करेगी.

बेंगलुरु एयर शो दिखाया था जलवा

बेंगलुरु में एक एयर शो के दौरान रतन टाटा को 400 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत का F-16 ब्लॉक 50 फाइटर जेट उड़ाने का मौका मिला. एक उम्रदराज़ उद्योगपति का लड़ाकू विमान उड़ाना कोई आम दृश्य नहीं था और 2007 में हुए इस कारनामें का वीडियो आज भी लाखों लोगों को आकर्षित करने के लिए काफी है.

रतन टाटा उस F-16 लड़ाकू विमान के को-पायलट थे जिसकी कमान पॉल हैटनडोर्फ ने संभाली थी. फाइटर जेट की टॉप स्पीड 2000 किमी/घंटा से ज्यादा है. इवेंट के दौरान रतन टाटा 69 साल के थे.

रतन टाटा ने विमान में लगभग 40 मिनट बिताए और उड़ान के बीच में ही कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया. इस अनुभव के बाद, थके हुए दिख रहे रतन टाटा ने कहा था कि उन्हें ऐसा करते हुए काफी मजा आया और काफी अच्छा लगा.

उसके बाद की थी एतिहासिक डील

400 करोड रुपए का फाइटर जेट उड़ाने के लगभग 10 साल बाद, रतन टाटा ने भारत में F-16 ब्लॉक 70 का प्रोडक्शन करने के लिए लॉकहीड मार्टिन के साथ एक ऐतिहासिक डील पर साइन की थी. आज दुनिया भर में 26 देशों द्वारा 4,500 से अधिक उत्पादित और लगभग 3,200 ऑपरेशनल विमानों को उड़ाए जाने के साथ, एफ-16 दुनिया का अब तक का सबसे सफल मल्टी रोल फाइटर प्लेन है.

स्रोत -TV9 भारतवर्ष 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *