• April 30, 2024 4:55 am

निरीक्षण के लिए सरकारी स्कूल पहुंचे BDO, ब्लैक बोर्ड पर बच्चों को रोचक अंदाज में पढ़ाने लगे

6  जुलाई 2022 |सीवान में इन दिनों एक अफसर की काफी चर्चा हो रही है। वजह उनका अंदाज है। काम करने का तरीका है। दरअसल, ज्यादतर जगहों पर देखा जाता है कि स्कूल का निरीक्षण करने अफसर पहुंचते हैं तो शिक्षकों को डांट-फटकार लगाकर निकल जाते हैं। कुछ निर्देश देकर निकल जाते हैं। लेकिन, सिसवन प्रखंड के BDO(प्रखंड विकास पदाधिकारी) सूरज कुमार का अंदाज अलग है। वे स्कूल निरीक्षण करने पहुंचे तो बच्चों को पढ़ाने लगे। ब्लैक बोर्ड पर छात्रों को पढ़ाई कैसे करें। इस बारे में टिप्स देने लगे।

बच्चों ने भी किए कई सवाल

पूरा मामला सिसवन प्रखंड के गंगपुर पंचायत अंतर्गत एक सरकारी विद्यालय का है। यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में BDO सूरज कुमार बच्चों को पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। सभी विषयों को बड़े ही बारीकी से उन्होंने बच्चों को समझाया। अफसर से बच्चों ने भी कई सवाल किए, जिसका जवाब सूरज कुमार ने दिया। उन्होंने शिक्षकों को भी बताया कि पढ़ाने का अंदाज अगर मजेदार हो तो बच्चों को आसानी से उनके विषयों को याद करा सकते हैं।

बच्चों से दोस्त जैसा बिहैव करें

BDO सूरज कुमार ने यह भी बताया कि बच्चों को पढ़ाना कोई आसान काम नहीं है। छात्रों को डांटने की बजाए प्यार से पढ़ाया जाए तो वो जल्दी से सीखते है। उनके साथ दोस्त जैसा बिहैव कर अच्छे से समझाया जा सकता है। शिक्षा में बेहतर सुधार की भी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वकालत की। अधिकारी के अनोखे अंदाज को देखकर विद्यालय के अन्य शिक्षक भी हैरान रह गए। उन्होंने स्कूल में शिक्षकों की क्लास भी लगाई। वहीं दूसरी तरफ बच्चों को बड़े ही प्यार से पढ़ाते हुए नजर आए। इलाके में लोग भी BDO सूरज कुमार की काफी तारीफ कर रहे हैं।

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *