30 जून 2022 | आईफोन खरीदना हर किसी का सपना है लेकिन अगर आईफोन आपको आधी कीमत में मिल जाए तो कैसा हो। आज हम आपको एक ऐसी ही डील के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आईफोन 12 सीरीज का एक पॉपुलर मॉडल आधी कीमत में मिल रहा है, वो भी बिना किसी ट्रेड-इन के। दरअसल, डलास स्थित वायरलेस नेटवर्क प्रोवाइडर AT&T बिना ट्रेड-इन के आईफोन 12 मिनी पर 50% की छूट दे रहा है, जो इसे iPhone SE 3 से भी सस्ता बनाता है। अगर आप भी आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह डील आपके लिए बेस्ट हो सकती है। अब आप सोच रहे होंगे इसके लिए क्या करना होगा? चलिए बताते हैं…
दरअसल, AT&T एक एलिजिबल पोस्टपेड अनलिमिटेड वायरलेस सर्विस को एक्टिवेट करने पर 12 मिनी मॉडल पर $315 (लगभग 25 हजार रुपये) की छूट दे रहा है और खास बात यह है कि आपको एक बार में पूरी राशि का भुगतान नहीं करना है, बल्कि 36 महीने तक की किश्तों में चुकाना है। चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ…
आधी कीमत में मिलेगा आईफोन 12 मिनी
आईफोन 12 मिनी के 64GB वेरिएंट की कीमत वास्तविक कीमत $629 (लगभग 50 हजार रुपये) है, लेकिन इस आप केवल $315 (लगभग 25 हजार रुपये) में खरीद सकते हैं, यदि आप अनलिमिटेड डेटा के साथ एक नई AT&T लाइन प्राप्त करते हैं या इस प्लान में अपग्रेड करते हैं। एक नई लाइन प्राप्त करने के लिए, आपको आईफोन डील से अलग $30 (लगभग 2400 रुपये) एक्टिवेशन/अपग्रेड शुल्क का भुगतान करना होगा। प्लान 36 महीने की अवधि के लिए चलता है और यदि आप इसे किसी भी समय वापस लेना चाहते हैं, तो शेष राशि का भुगतान एकमुश्त करना होगा।
आईफोन 12 मिनी प्राइस कट डील कैसे प्राप्त करें?
स्टेप 1: सबसे पहले AT&T की वेबसाइट पर जाएं या
स्टेप 2: इंटरनल मेमोरी और कलर ऑप्शन चुनें।
स्टेप 3: एक नई लाइन चुनें या मौजूदा लाइन को अपग्रेड करें और भुगतान करें। प्रोसेस पुरी हो जाने के बाद, आईफोन 12 मिनी शीघ्र ही आप तक पहुंचाया जाएगा।
ध्यान दें कि डिस्काउंट क्रेडिट 3 अकाउंट्स के भीतर शुरू होते हैं और इंस्टॉलमेंट एग्रीमेंट की पूरी अवधि के दौरान समान मात्रा में लागू होते हैं।
Source;-“हिंदुस्तान”
