• June 6, 2026 3:56 pm

सोना 150 रुपये सस्ता, चांदी 400 रुपये लुढ़की

Share More

30 जून 2022 | अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई। रायपुर सराफा बाजार में सोना 52,650 रुपये प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) और चांदी प्रति किलो 61,600 रुपये रही। इस प्रकार बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को सोना 150 रुपये सस्ता हुआ और चांदी में 400 रुपये की गिरावट आई। सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार से दोनों कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अभी सराफा संस्थानों में ग्राहकी थोड़ी कमजोर हो गई है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि अभी शादी सीजन भी अपनी समाप्ति की ओर है। साथ ही बारिश का मौसम कारोबार के लिए थोड़ा रुखा ही रहता है।

Source;-“नईदुनिया”     


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *