04 जून 2022 | दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी में भले ही गतिमान है, लेकिन अरब सागर में वह पिछले छह दिनों से ठहरा हुआ है। इस वजह से अरब सागर से नमी के आने का सिलसिला थमा हुआ है। वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली भी सक्रिय नहीं है। इस वजह से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है। इससे गर्मी के तेवर लगातार तीखे बने हुए हैं। शनिवार को भी राजधानी में सुबह से ही धूप में चुभन महसूस होने लगी थी। हालांकि दोपहर तक आते-आते मौसम ने करवट ली और आसमान में आंशिक बादल छा गए। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादल छाने के साथ उमस बढ़ेगी। शाम को कहीं-कहीं छुटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। शनिवार काे शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साहा के मुताबिक वातावरण में नमी कम होने लगी है। इस वजह से दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। उधर शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह गुरुवार के अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।
दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी में भले ही गतिमान है, लेकिन अरब सागर में वह पिछले छह दिनों से ठहरा हुआ है। इस वजह से अरब सागर से नमी के आने का सिलसिला थमा हुआ है। वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली भी सक्रिय नहीं है। इस वजह से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है। इससे गर्मी के तेवर लगातार तीखे बने हुए हैं। शनिवार को भी राजधानी में सुबह से ही धूप में चुभन महसूस होने लगी थी। हालांकि दोपहर तक आते-आते मौसम ने करवट ली और आसमान में आंशिक बादल छा गए। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादल छाने के साथ उमस बढ़ेगी। शाम को कहीं-कहीं छुटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। शनिवार काे शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साहा के मुताबिक वातावरण में नमी कम होने लगी है। इस वजह से दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। उधर शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह गुरुवार के अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।
मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय
मौसम विज्ञान केंद्र में वरिष्ठ विज्ञानी रह चुके अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर नागालैंड तक एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है। हालांकि कमजोर मौसम प्रणालियों के कारण वातावरण में नमी कम मिलने से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अरब सागर से भी नमी नहीं मिलने के कारण मानसून पूर्व की गतिविधियां भी ठिठक गई हैं।
Source;-“नईदुनिया”
