• June 6, 2026 11:09 pm

सीएम मान ने संभाली पंजाब की कमान, उम्मीवारों को करवाया जनता से रूबरू

Share More

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के जेल में होने के चलते देश भर में प्रचार के बाद अब मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब पर अपना ध्यान केंद्रित करने जा रहे हैं. सीएम मान ने मिशन ‘आप’, 13-0 की शुरूआत की है. सीएम मान ने जीरकपुर में सभी 13 सीटों के प्रत्याशियों के साथ एक बैठक की, जिसमें एक-एक उम्मीदवार को लोगों के रूबरू करवाया गया. एक एक करके सभी उम्मीदवारों की स्लाइड्स दिखा गई और उनके गुणों के बारे में जनता को बताया गया.

हर क्षेत्र में रैली करेंगे सीएम मान पंजाब में 13-0 का लक्ष्य पाने के लिए सीएम भगवंत मान हर लोकसभा हलके में जाएंगे. हर हलके में जाकर प्रचार करने की घोषणा सीएम मान ने पहले ही कर दी थी. चुनावों तक अब सीएम मान का पूरा फोकस पंजाब पर रहने वाला है.

पांच कैबिनेट व तीन विधायक मैदान में हालांकि पंजाब में आप की सरकार है. इसके बावजूद आप में कैंडिडेट की कमी देखने को मिली. आप ने 13 सीटों में से आठ पर अपने मौजूदा मंत्री व विधायकों को उतारा है. वहीं दो सीटें तीन सीटें ऐसी हैं, जहां दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को जगह दी गई है

 

 

 

 

 

 

 

 

 

source lalluram news


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *