• June 8, 2026 5:43 am

Punjab : भीषण सड़क हादसा, ट्रेक्टर का हुआ ब्रेक फेल, दो की मौत

Share More

बैसाखी के मौके पर माथा टेकने आई संगत के साथ भीषण सड़क हादसा हो गया है, इसमें ट्रेक्टर चालक बेहद बुरी तरह से घायल हुआ है, वहीं दो की मौत हो गई। दरगाह बाबा बुड्ढण शाह के रास्ते पर यह हादसा हुआ।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक बलजीत सिंह (26) की हालत बहुत ज्यादा गंभीर है उसे बहुत ज्यादा चोट आई है। वह टैक्टर में ऐसा फंसा था की उसे निकलने में 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के ट्रैक्टर के नीचे से निकल गया है। चालक का इस हादसे में जबड़ा बुरी तरह फट गया। चालक समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। अभी दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा बेहद भीषण था। करीब सुबह 11:00 बजे ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया और वह ट्रैक्टर को संभाल नहीं पाया जिसके कारण ट्रैक्टर दीवार से जटकरा गया, यह स्थिति इतनी बेकाबू हो गई कि चालक इसकी स्पीड को कम नहीं कर पाया और यह बड़ा हादसा हो गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

source lalluram news


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *