• June 7, 2026 2:45 am

स्वच्छता सर्वे की पूरी लिस्ट, इंदौर फिर नंबर-1, जानिए यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान के शहरों की स्थिति

ByPrompt Times

Aug 20, 2020
स्वच्छता सर्वे की पूरी लिस्ट, इंदौर फिर नंबर-1, जानिए यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान के शहरों की स्थिति
Share More

मध्य प्रदेश का इंदौर शहर लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत औ तीसरे नंबर पर नवी मुंबई रहा। केंद्रीय नगरीय विकास एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसका ऐलान किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने स्वच्छ महोत्सव कार्यक्रम के तहत उन लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की जिन्होंने स्वच्छ भारत अभियान में अहम भूमिका निभाई। बता दें, सबसे पहले सर्वेक्षण में देश के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मैसूर को मिला था। उसके बाद से इंदौर लगातार तीन साल तक (2017, 2018, 2019) में शीर्ष स्थान पर रहा था।

25 हजार आबादी वाले शहरों में पाटन सबसे स्वच्छ। वहीं जसपुर ने 25 से 50 हजार आबादी वाली श्रेणी में मारी बाजी। 50 हजार से 1 लाख की आबादी वाले शहरों में धमतरी सबसे साफ। 1 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में अंबिकापुर स्वच्छ शहर।

मार्च में लॉकडाउन लागू होने से जून में अनलॉक-1 तक इंदौर शहर में लगातार सड़कों की सफाई हुई, रात में प्रमुख सड़कें रोज धुलीं, घर-घर से रोज कचरा लिया जाता रहा और सड़क किनारे लगे लिटरबिन भी खंगाले गए।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में मध्य प्रदेश के चार शहर टॉप 20 में शामिल हुए हैं। इसमें पहले नंबर इंदौर शहर रहा है। सातवें नंबर पर भोपाल, 13वें पर ग्वालियर और 17वें पर जबलपुर रहा है।

Swachh Survekshan 2020 Full List

  1. इंदौर
  2. सूरत
  3. नवी मुंबई
  4. विजयवाड़ा
  5. अहमदाबाद
  6. राजकोट
  7. भोपाल
  8. चडीगढ़
  9. विशाखापत्तनम
  10. वडोदरा
  11. नासिक
  12. लखनऊ
  13. ग्वालियर
  14. ठाणे
  15. पुणे
  16. आगरा
  17. जबलपुर
  18. नागपुर
  19. गाजियाबाद
  20. प्रयागराज
  21. रायपुर
  22. कल्याण डोंबिवली
    • हैदराबाद
    • पिंपरी चिंचवाड़
    • कानपुर
    • औरंगाबाद
    • वाराणसी
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • रांची
    • साउथ दिल्ली
    • वसंत विहार
    • धनबाग
    • लुधियाना
    • ग्रेटर मुंबई
    • श्रीनगर
    • बेंगलुरू
    • फरीदाबाद
    • अमृतसर
    • कोयंबतुर
    • मेरठ
    • मदुरै
    • नॉर्थ दिल्ली
    • कोटा
    • चेन्नई
    • ईस्ट दिल्ली
    • पटना

इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर ने अभी चौका लगाया है, इंदौर छक्का भी लगाएगा।

फीरोजाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वर्चुअल संवाद करने वाले हैं। ये महिलाएं बेकार हो चुके सामान को नया आकार देती हैं। ये महिलाएं ‘जहारवीरÓ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। नगर निगम के हॉल में पीएम मोदी के संवाद को लेकर माहौल उत्साहजनक है। इन महिलाओं को पिछले साल शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर निगम में ‘वेस्ट से वेल्यूएबलÓ ट्रेनिंग दी गई थी। गौरतलब है कि मैसूर, करनाल, मुंगेर के साथ फीरोजाबाद के इस समूह को पीएम से वर्चुअल संवाद के लिए चुना गया है।

हरियाणा के करनाल में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद के कार्यक्रम को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध। आम आदमी से लेकर मीडिया तक के जाने पर पूरी तरह रोक। फिलहाल प्रधानमंत्री गीता नामक महिला से संवाद कर रहे हैं और योजनाओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं। कार्यक्रम को स्वच्छ महोत्सव नाम दिया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के चुनिंदा कचरा बीनने वालों से वर्चुअल संवाद कर रहे हैं।

इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 लीग के तीन क्वार्टर में पहले नंबर पर रहा था। प्रधानमंत्री सुबह 11 जब इसका ऐलान करेंगे तब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर की पूर्व महापौर मालिनी गौड़, कलेक्टर मनीष सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इंदौर शहर के चौथी बार अव्वल आने की कहानी पूरे देश के लिए मिसाल है। स्वच्छता के लिए नगर निगम के अधिकारियों और सफाईमित्रों ने कोरोना लॉकडाउन की भी परवाह नहीं की। मार्च में लॉकडाउन लागू होने से जून में अनलॉक-1 तक इंदौर शहर में लगातार सड़कों की सफाई हुई, रात में प्रमुख सड़कें रोज धुलीं, घर-घर से रोज कचरा लिया जाता रहा और सड़क किनारे लगे लिटरबिन भी खंगाले गए।

स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में मध्य प्रदेश को 10 पुरस्कार मिलेंगे। भोपाल एवं इंदौर भी पुरस्कार पाने वाले शहरों में शामिल हैं। इंदौर चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने जा रहा है, जबकि भोपाल राजधानी के रूप में अव्वल स्थान पर है।

कार्यक्रम में शीर्ष 129 शहरों और राज्यों को स्वच्छ महोत्सव शीर्षक से कुल 129 पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार प्रधानमंत्री देश के विभिन्न हिस्सों से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) के तहत चुनिंदा लाभार्थियों, स्वच्छाग्रहियों, और सफाईकर्मियों के साथ बातचीत करेंगे।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का कार्य 28 दिन में पूरा किया गया है। स्वच्छता एप पर 1.7 करोड़ नागरिकों ने रजिस्ट्रेशन कराया। सोशल मीडिया पर 11 करोड़ से ज्यादा बार इसे देखा गया। 5.5 लाख से ज्यादा सफाई कर्मचारी सामाजिक कल्याण कार्यक्रम से जोड़े गए और कचरा बीनने के काम में लगे 84,000 से ज्यादा लोगों को मुख्यधारा में लाया गया।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *