• May 1, 2024 3:11 am

विलेन रिटर्न्स के प्रोमोशन के लिए दिशा पटानी, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया इंदौर में

21जुलाई 2022 एकता कपूर की आने वाली फिल्म एक विलन रिटर्न्स के प्रोमोशन के लिए स्टार कास्ट शहर में थे। वालीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी, तारा सुतरिया और अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन 2 के प्रमोशन के लिए इंदौर आए। यह फिल्म 29 जुलाई को रिलिज होगी। बालाजी मोशन पिचर्स और टी सीरीज के बैनर तले बनी इस फिल्म की पठकथा और निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। यह साल 2014 में बनी फिल्म एक विलन का सिक्वल है।

नेता प्रतिपक्ष काे लेकर कांग्रेस की बैठक आज

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष पद काे लेकर कांग्रेस में मंथन शुरू हाे गया है। यह अहम जिम्मेदारी किसे मिले, इसे लेकर वरिष्ठ नेताओं की बैठक गुरुवार शाम पांच बजे रखी गई है। सूत्राें के अनुसार शाेभा ओझा के निवास पर हाेने वाली बैठक में चर्चा के लिए प्रमुख नेताओं काे बुलाया गया है। चुनाव में कांग्रेस के 19 पार्षदाें ने जीत हासिल की है, जाे पिछली बार की तुलना में तीन सीट ज्यादा हैं। नेता प्रतिपक्ष के लिए तीन प्रमुख दावेदाराें की चर्चा है।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह आज इंदाैर में

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह गुरुवार काे दिल्ली से इंदाैर आएंगे। न्यायालय में एक मामले में वे उपस्थित हाेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के एक नवनिर्वाचित पार्षद के कार्यक्रम में भी वे हिस्सा लेंगे। शाम चार बजे वे सड़क मार्ग से भाेपाल प्रस्थान करेंगे। इस दाैरान वे कुछ स्थानीय नेताओं से भी मिलेंगे।

Source;-“नईदुनिया”     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *