• April 30, 2024 8:39 am

MBBS कर रही बेटी को बैंगलुरू भेजे थे डॉक्यूमेंट; 5 रुपए मांग कर किया खाता साफ

13 अप्रैल2022 | हरियाणा के सोनीपत के एक व्यक्ति को बेंगलुरु में डॉक्टर का कोर्स कर रही अपनी बेटी को भेजा एक कूरियर 81 हजार रुपए में पड़ा। ठगों ने कूरियर डिलीवरी से पहले उसे बताया कि 5 रुपए की अदायगी का एक लिंक भेज कर बैंक खाते से दो बार में रुपए उड़ा लिए। थाना सदर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सोनीपत के थाना सदर में दी शिकायत में शहर के नजदीकी गांव बैयापुर के विकास कुमार ने बताया कि उसकी बेटी बेंगलुरु में MBBS का कोर्स कर रही है। बेटी ने कुछ डॉक्यूमेंट भेजने को कहा तो उसने 23 अप्रैल को THE PROFFATANIOL COURIER CO. से बेटी को कूरियर भेजा।

पहली बार में 30 हजार किए साफ

इसके बाद 26 अप्रैल को उसके पास सायं 4 बजे के करीब दो अलग अलग नंबरों से फोन आया कि आपका कूरियर डिलीवर नही हो पा रहा है। इसके लिए आपको 5 रुपए भेजने पडेगें। इसके बाद उसे फोन पर एक लिंक भेजा। उसने क्लिक किया तो उसके पांच रुपए खाते से कट गए। इसके बाद 27 अप्रैल को एक बार में 30 हजार 400 रुपए कट गए। इसका उसे पता नहीं चला।

दोबारा लिंक भेज कर उड़ाए 50 हजार

इसके बाद 27 अप्रैल को दोबारा से लिंक भेज कर पांच रुपए भेजने को कहा गया। उसे बताया गया कि अभी आपका कूरियर एक्टिवेट नही हुआ है। इसके बाद उनके द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही उसके SBI बैंक के खाते से 50 हजार 470 रुपए ट्रांसफर हो गए। दो बार में उसके खाते से 80 हजार 870 रुपए निकाले गए।

दो सप्ताह बाद दर्ज हुआ केस

थाना सदर पुलिस ने वारदात के 2 सप्ताह बाद अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पीड़ित विकास ने अपने साथ हुए फ्रॉड का पता चलने के बाद 29 अप्रैल को थाना सदर में शिकायत दी थी। अब 12 मई की रात को दर्ज किया गया। थाना सदर के जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि शिकायत को साइबर सेल को भेजा गया था। वहां से 12 मई को रिकॉर्ड प्राप्त होने के बाद केस दर्ज किया गया है। पुलिस ठगों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *