• May 28, 2024 5:36 am

1000 रुपए का होगा घरेलू सिलेंडर-अगले हफ्ते 150 रुपए तक महंगा हाे सकता है-10 महीने में ‌205 रुपए बढ़े दाम, सिर्फ एक बार 10 रुपए घटे

25 अक्टूबर 2021 | पेट्रोल-डीजल में रिकाॅर्ड बढ़ोतरी के बाद अब चिंता की एक और बड़ी खबर है। अगले सप्ताह घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 150 रु. तक बढ़ सकते हैं। एक नवंबर को गैस सिलेंडर की नई दरें घोषित होंगी। ऐसे में तेल कंपनियों की ओर से गैस एजेंसियों को नई दरों के लिए जो ट्रेंड बताए जा रहे है, उसमें 14.2 किलो का रसोई गैस सिलेंडर 150 रुपए और 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर 250 रु. तक महंगा हो सकता है। ऐसा हुआ तो घरेलू सिलेंडर के दाम पहली बार एक हजार रु. के पार हो जाएंगे और यह 1053.5 रु. का हो जाएगा। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर भी 2000 हजार रु. करीब पहुंचकर 1998.5 रुपए का मिलेगा।

इधर, पेट्रोल 36 पैसे और डीजल 38 पैसे महंगा हुआ
इधर, डीजल-पेट्रोल में भी बढ़ोतरी जारी है। रविवार को पेट्रोल 36 पैसे और डीजल 38 पैसे महंगा हुआ। इसके बाद जयपुर में पेट्रोल के दाम 114.84 रु. और डीजल के 106.09 लीटर पहुंच गए।

सब्सिडी बंद
इस साल 9 बार बढ़े दाम, कोरोना के बाद से सब्सिडी भी बंद।

नए ट्रेंड के अनुसार दाम बढ़ते हैं तो रसोई गैस सिलेंडर इस साल 355.50 रुपए महंगा होगा। इसी माह 6 अक्टूबर को इसके दाम 15 रु., एक सितंबर को 25 रु. बढ़ाए गए थे। 

Source :- दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *