• June 6, 2026 2:34 am

ED नीलाम करने जा रहा है Nirav Modi के 110 करोड़ के 3 फ्लैट,

Share More

04 जून 2022 | प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) की कई संपत्तियों की नीलामी के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की है। ईडी ने नीरव मोदी के वर्ली स्थित समुद्र महल में 110 करोड़ के तीन फ्लैट, ब्रीच कैंडी में एक फ्लैट, नीरव मोदी का अलीबाग बंगला, एक पवन चक्की और एक सौर ऊर्जा परियोजना की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की है। नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 6,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। ईडी इसी रकम को वसूलने के लिए नीरव मोदी की संपत्तियों की नीलामी कर रही है। सूत्रों के अनुसार इस नीलामी से ईडी को कुछ सौ करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।

ईडी और इनकम टैक्स विभाग पहले नीरव मोदी के लग्जरी, फैशन और आर्ट से जुड़े आइटम्स, अधिकांश पेंटिंग्स, वाहन और घड़ियों की नीलामी से 130 करोड़ रुपये से वसूली चुकी है। एक और दो जून को ईडी की ओर से नीरव मोदी की 1.8 करोड़ रुपये की दो घड़ियों सहित लग्जरी आइटम्स की नीलामी की गई थी। इसके जरिए 2.17 करोड़ रुपये वसूले गए थे। नीलाम हुई प्रमुख संपत्तियों में 90.5 लाख, 89.5 लाख और 19.16 लाख रुपये की तीन घड़ियां शामिल थीं। इसके अलावा 22.38 लाख रुपये की एक कलाकृति और 12.91 लाख व 11.09 लाख रुपये के दो हैंडबैग भी इस नीलामी में शामिल थे।

नीरव मोदी ने इस तरह की थी घोखाधड़ी

नीरव मोदी ने लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LOU) के माध्यम से मुख्य रूप से दुबई और हांगकांग में निर्यातकों को भुगतान जारी करने का अनुरोध करते हुए बढ़े हुए आयात बिल जमा करके पीएनबी को धोखा दिया था। निर्यातकों की कंपनी मोदी के कंट्रोल वाली फर्जी कंपनियां थीं। हर बार मोदी बैंक से एलओयू राशि बढ़ाने का अनुरोध करता था और फिर उस पैसे के बड़े हिस्से का इस्तेमाल देय तिथि से पहले बैंक की पिछली एलओयू राशि का भुगतान करने के लिए करता था। लेकिन भुगतान में चूक के बाद 2018 में उसके इन तरीकों का खुलासा हो गया। इसके बाद नीरव मोदी अपने परिवार के साथ देश छोड़कर भाग गया।

Source;- “नवभारत टाइम्स ”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *