• May 1, 2024 11:43 am

शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किया छुट्टियों का शैड्यूल

07 अप्रैल 2023 |  शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्कूलों में छुट्टियों का शैड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत समर वैकेशन स्कूलों में 22 जून से 29 जुलाई तक मानसून ब्रेक होगी। वार्षिक रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कूलों में 1 से 4 अप्रैल तक छुट्टियां दी जाएंगी। इन स्कूलों में दीवाली के लिए 4 दिन की छुट्टियां दी जाएंगी, जो  दीवाली के 2 दिन पहले और 2 दिन बाद तक जारी रहेंगी। विंटर ब्रेक लोहड़ी के दौरान 6 दिन की होगी। किन्नौर, पांगी और भरमौर में 1 जनवरी से 15 फरवरी तक विंटर ब्रेक होगी। इन स्कूलों में 22 से 27 जुलाई तक मानसून की छुट्टियां दी जाएंगी। इसके साथ ही विंटर वैकेशन स्कूलों में 1 जनवरी से 11 फरवरी तक सॢदयों की छुट्टियां होंगी। इन स्कूलों में 22 से 27 जुलाई तक मानसून ब्रेक होगी। दीवाली के दौरान 4 दिन की छुट्टियां दी जाएंगी |

कुुल्लू जिले में 10 दिन की होंगी दशहरे की छुट्टियां
कुुल्लू जिले में 23 जुलाई से 14 अगस्त तक मानसून ब्रेक होगी। इसके अलावा यहां दशहरे के लिए 10 दिन की छुट्टियां दी जाएंगी। दीवाली की छुट्टियां 2 दिन की रहेंगी। इन स्कूलों में 26 दिसम्बर से 11 जनवरी तक विंटर ब्रेक होगी। लाहौल-स्पीति जिले में समर ब्रेक 17 जुलाई से 27 अगस्त तक होगी। इस जिले में भी दशहरा के दौरान 10 दिन की छुट्टियां दी जाएंगी। स्कूलों में पूरे वर्ष में 52 छुट्टियां दी जाएंगी।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *