• April 28, 2024 6:09 pm

महाराजा कॉलेज में जनरल कैटेगरी को 95.6%, महारानी में 97.2% पर मिलेगा एडमिशन

10 सितंबर 2022 | राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के बाद एक बार फिर संगठक कॉलेजों में फर्स्ट ईयर में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाराजा कॉलेज में मैथ्स ऑनर्स और फिजिक्स ऑनर्स की जनरल कैटेगरी की कटऑफ 97.80% रही है। वहीं ,महारानी कॉलेज में जनरल कैटेगरी में मैथ्स के लिए 97.20%, जबकि साइंस के लिए 95.60% कट ऑफ जारी की गई है।

जबकि कॉमर्स कॉलेज में बीकॉम पास कोर्स के लिए जनरल कैटेगरी की कट ऑफ 83.60% रही है। दूसरी कटऑफ लिस्ट में सिलेक्ट होने वाले स्टूडेंट्स संघठक कॉलेज में 13 सितम्बर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करा सकते है। इसके बाद 15 सितबंर से 17 सिंतबर तक ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करवानी होगी।

राजस्थान की कॉलेजों एडमिशन पॉलिसी

  • राजस्थान में इस साल भी कॉलेजों में एडमिशन 12वीं कक्षा के पर्सेंटेज के आधार पर होंगे, पर्सेंटाइल फॉर्मूले से नहीं।
  • कॉलेज में एडमिशन के लिए भारतीय सेना, केन्द्रीय सशस्त्र बल के कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों के बच्चों के लिए 3% सीटें आरक्षित थी। इनमें अब राजस्थान पुलिस कर्मियों के बच्चों काे भी जगह मिलेगी।
  • काेराेना की वजह से जिन स्टूडेंट्स के पेरेंट्स की माैत हुई है। उन्हें मिनिमम मार्क्स के आधार पर फ्री एडमिशन दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें हॉस्टल की सुविधा भी फ्री मिलेगी।
  • स्टूडेंट्स को पहले की तरह को-एजुकेशन कॉलेजों में छात्राओं काे 3% बोनस मिलेगा। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई भी चालू रहेगी।
  • प्रदेश के कॉलेज में एडमिशन के लिए आर्ट्स, कॉमर्स में कम से कम 45% और साइंस में कम से कम 12वीं में 48% नंबर लाने पर ही एडमिशन हाेंगे।
  • मूल रूप से भारत के रहने वाले विदेशी बच्चों को भी राज्य के कॉलेज में एडमिशन दिया जाएगा। जबकि मूल रूप से विदेशी छात्रों को इस बार एडमिशन नहीं मिल सकेगा।
  • UGC के नियमों के अनुसार जो कॉलेज ऑनलाइन एजुकेशन के लिए माननीय नहीं है। उनकी डिग्रियों के आधार पर भी राजस्थान के कॉलेज में एडमिशन नहीं दिया जाएगा।

Source:-“दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *