13जुलाई 2022 आज सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 222 रुपए सस्ता होकर 50,656 रुपए पर पहुंच गया है। अगर चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में ये 209 रुपए सस्ती होकर 55,888 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
13 जुलाई को बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 324 अंकों की बढ़त के साथ 54,210.10 पर खुला। वहीं निफ्टी 61.10 अंक यानी 0.38% की बढ़त के साथ 16119.40 के स्तर पर नजर आ रहा है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी।
source “दैनिक भास्कर”
