• June 17, 2024 9:49 pm

21 से 40 साल तक ग्रेजुएट कर सकेंगे अप्लाई, 40,000 तक मिलेगी सैलरी

16 जून 2022 | जयपुर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान सरकार ने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत जयपुर में 104 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 21 से 40 साल तक की उम्र के ग्रेजुएट कैंडीडेट्स 24 जून तक ऑफलाइन अप्लाई कर सकेंगे। कैंडीडेट्स का सिलेक्शन एकेडमिक क्वालीफिकेशन के नंबर्स की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। 104 पदों पर होने वाली यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी।

यहां होगी भर्ती
104 पदों पर होने वाली भर्ती के तहत हेरिटेज नगर निगम, ग्रेटर नगर निगम, नगर परिषद कोटपूतली, नगर पालिका बगरू, बस्सी, चौमूं, जोबनेर, किशनगढ़-रेनवाल, कोटपूतली, पावटा-प्रागपुरा, फुलेरा, सांभरलेक, शाहपुरा और विराटनगर में कैंडीडेट्स को पोस्टिंग दी जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स

  • 11 पदों पर सीनियर टेक्निकल हेल्पर की भर्ती की जाएगी। जिसके लिए सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट कैंडीडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। इसमें सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट को हर महीने 40,000 तक सैलरी दी जाएगी।
  • 28 पदों पर टेक्निकल हेल्पर की भर्ती की जाएगी। जिसके लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री और डिप्लोमा करने वाले कैंडीडेट्स अप्लाई कर सकेंगे। इसमें सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट को हर महीने 30,000 तक सैलरी दी जाएगी।
  • 18 पदों पर अकाउंट असिस्टेंट की भर्ती की जाएगी जिसके लिए कॉमर्स स्ट्रीम से ग्रेजुएट, सीए, सीएस कर चुके कैंडीडेट्स अप्लाई कर सकेंगे। जिसमें सिलेक्ट होने पर उन्हें हर महीने 25,000 सैलरी दी जाएगी।
  • एमआईएस मैनेजर के 18 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए बीसीए कर चुके कैंडीडेट्स अप्लाई कर सकेंगे। इसमें सिलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को हर महीने 25,000 सैलरी दी जाएगी।
  • अर्बन एंप्लॉयमेंट असिस्टेंट के 29 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें ग्रेजुएट और RSCTI कोर्स करने वाले कैंडीडेट्स अप्लाई कर सकेंगे। इसमें सिलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को हर महीने 15,000 सैलरी दी जाएगी।

इस तरह करें आवेदन
भर्ती की जिम्मेदारी नगर निगम हेरिटेज को सौंपी गई है। ऐसे में कैंडीडेट्स 24 जून को शाम 6 बजे तक नगर निगम जयपुर हेरिटेज में भर्ती के लिए बनी सेल में आवेदन जमा करा सकते हैं। डाक से भी आवेदन भेजा जा सकता है। आवेदन का शुल्क नहीं है।
आवेदन भेजे जाने का पता : कार्यालय नगर निगम जयपुर हैरिटेज, जलेबी चौक, बड़ी चौपड, जयपुर।

सोर्स ;- ‘’दैनिक भास्कर’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *