• June 9, 2026 12:20 am

‘नहीं ले रही संन्यास, बेटे को सुनकर हो गई थी भावुक’ वसुंधरा राजे ने दी सफाई

Share More

नवंबर 4 2023 ! राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और झालावाड़ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की उम्मीवार वसुंधरा राजे ने राजनीति से संन्यास लेने वाले बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि झालावाड़ मेरा परिवार है. हम परिवार के अंदर बहुत सारी अनौपचारिक बातें करते रहते हैं. हर बात का राजनीतिक मायने निकाला जाना ठीक नहीं. वसुंधरा राजे ने आगे कहा कि मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मैं कहीं नहीं जा रही हूं. मैं राजनीति से रिटायरमेंट नहीं ले रही हूं, ऐसा बिल्कुल ना सोचें. मैंने अपना आवेदन दाखिल कर दिया है.

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कल जो कुछ भी मैंने कहा वह केवल अपने बेटे दुष्यंत को भाषण देते हुए देखने और सुनने के बाद कहा था. उन्होंने कहा कि एक मां होने के नाते मैं अपने बेटे की भाषण शैली से काफी प्रभावित हुई. उसके भाषण पर लोगों की प्रतिक्रिया देखते ही बन रही थी. उन्होंने कहा कि बेटे के भाषण और लोगों की प्रतिक्रिया में बहुत ही शानदार समन्वय देखने को मिल रहा था.

इससे पहले शुक्रवार को एक रैली को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा था कि बेटे दुष्यंत सिंह का भाषण सुनने के बाद ऐसा लगता है कि उन्हें राजनीति से रिटायरमेंट ले लेना चाहिए. वसुंधरा राजे ने ये भी कहा कि मुझे उसे ट्रेनिंग देने की जरूरत नहीं. वह अपने बूते लोगों के हितों का काम करने में सक्षम है. आप सबके प्यार और स्नेह ने उसे इस काबिल बनाया है.

वसुंधरा राजे का रिटायरमेंट वाला यही बयान सुर्खियां बना. कयास यह लगाया गया कि राजस्थान में इस बार उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं घोषित किये जाने से वो नाराज हैं. लेकिन आज सफाई दी कि उन्होंने बेटे दुष्यंत का भाषण सुनने के बाद भावुक हो गई थीं.

राजस्थान में 25 नवंबर को 200 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है, जिसकी गिनती 3 दिसंबर को होगी. पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में राज्य में सरकारी भर्ती के लिए पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर कांग्रेस सरकार पर भी हमला किया. उन्होंने कहा था कि राजस्थान तभी फिर से नंबर एक राज्य बनेगा जब लोग बीजेपी को आगे ले जाने के लिए काम करेंगे.

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *