• June 5, 2026 11:18 am

भारत का कानून सबके लिए बराबर, जो जैसा करेगा वैसा भुगतेगा: दीपक प्रकाश

Share More

25 मार्च 2023 |  भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने संबंधी लोकसभा स्पीकर के फैसले का स्वागत किया। प्रकाश ने कहा कि देश में कानून सबके लिए बराबर है तो फिर चाहे राजा हो या रंक जो जैसा करेगा वैसा भुगतेगा।

“राहुल गांधी अमर्यादित भाषा बोलने, अमर्यादित टिप्पणी करने के अभ्यस्त हो चुके हैं”
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमर्यादित भाषा बोलने, अमर्यादित टिप्पणी करने के अभ्यस्त हो चुके हैं। उन्होंने खुद को भारत के संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था, मर्यादाओं और परंपराओं से अपने को ऊपर मान लिया है। उन्होंने कहा कि सूरत के सेशंस कोर्ट ने कल इनके अमर्यादित बोल, जाति विशेष के खिलाफ उन्होंने अपमानजनक टिप्पणी 2019 में की थी। मोदी सरनेम वाले लोगों को उन्होंने खुले तौर पर चोर बताया था, जिसके खिलाफ गुजरात से भाजपा के विधायक एवं पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। प्रकाश ने कहा कि कानून में 2 साल या उससे ऊपर की सजा होने पर सदस्यता समाप्त होने का प्रावधान है जो सब पर लागू होता है।

“राहुल गांधी ने पिछड़े समाज को अपमानित किया था”
उन्होंने कहा कि चौकीदार चोर है की टिप्पणी करने पर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगनी पड़ी थी, लेकिन इन्होंने अपने आचरण में कोई सुधार नहीं किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पिछड़े समाज को अपमानित किया था और यह कांग्रेस के चाल- चरित्र में शामिल है। एक तरफ कांग्रेस देश के दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को अपमानित करती है और दूसरी ओर भारत जोड़ने का ढोंग भी करती है। सत्ता के लिए भारत को विभाजित कराने वाली कांग्रेस को लोकतंत्र में भरोसा नहीं। प्रकाश ने कहा कि न्यायालय के फैसले के खिलाफ देशभर में कांग्रेस पार्टी का आचरण अशोभनीय है। कांग्रेस पार्टी ने यह दिखा दिया कि उसे भारत की न्यायालय व्यवस्था, संसदीय व्यवस्था, संविधान और लोकतंत्र पर कोई भरोसा नहीं है। प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को विधवा विलाप बंद कर अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *